19 अप्रैल।  कोलकाता नाइट राइडर्स आज यहां ईडन गार्डन्स मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच से जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी।

Advertisement

दो बार की चैम्पियन कोलकाता लीग के 12वें संस्करण में आठ मैचों में चार जीत और इतने ही हार के साथ तालिका में छठे नंबर पर काबिज है।वहीं, दूसरी तरफ बेंगलोर की टीम आठ मैचों में एक जीत और सात हार के साथ तालिका में सबसे नीचे आठवें नंबर पर है। 

Advertisement

किसमें कितना है दम

दोनों टीमों के बीच अबतक 24 मैच हुए हैं जिसमें 9 मैच आरसीबी और 15 मैच केकेआर की टीम जीत पाने में सफल रही है।

कोलकाता में

कोलकाता में दोनों टीमों के बीच 9 मैच हुए हैं जिसमें 6 मैच केकेआर और 3 मैच आरसीबी जीत पाने में सफल रही है।

Advertisement

आगे क्लिक करके देखें भविष्यवाणी

 

कहां होगा मैच

ईडन गॉर्डन, कोलकाता

Advertisement

लाइव मैच

मैच का लाइव टेलीकास्ट रात 8 बजे से होगा तो वहीं लाइव मैच स्टार स्पोर्ट्स पर देखे जा सकते हैं। इसके साथ - साथ ऑनलाइन स्ट्रीमिंग हॉट स्टार पर होगा।

आरसीबी संभावित XI
पार्थिव पटेल (wk), एबी डिविलियर्स, विराट कोहली (c), अक्षदीप नाथ, मार्कस स्टोइनिस, मोइन अली, युजवेंद्र चहल, पवन नेगी, डेल स्टेन, नवदीप सैनी, उमेश यादव

Advertisement

केकेआर संभावित XI

दिनेश कार्तिक (c & wk), पीयूष चावला, रॉबिन उथप्पा, सुनील नारायण, हैरी गर्न, आंद्रे रसेल / कार्लोस ब्रैथवेट, क्रिस लिन, कुलदीप यादव, नितीश राणा, प्रिसिध कृष्णा, शुभमन गिल

 

किसने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन और चटकाए हैं सबसे ज्यादा विकेट 

Advertisement

आरसीबी के लिए सर्वाधिक रन: 574 (विराट कोहली)

केकेआर के लिए सर्वाधिक रन: 227 (आंद्रे रसेल)

आरसीबी के लिए सर्वाधिक विकेट: 11 (युजवेंद्र चहल)

Advertisement

केकेआर के लिए सर्वाधिक विकेट: 15 (सुनील नरेन)

भविष्यवाणी

ईडन गॉर्डन पर तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी। ऐसे में जो भी टीम टॉस जीतेगी पहले फील्डिंग करने का फैसला कर सकती है। केकेआर के लिए यह मैच जीतना काफी अहम है तो वहीं आरसीबी इस मैच को जीतने के लिए पूरा दम लगाने वाली है। यानि मैच टसल का होने वाला है। 

Advertisement

ईडन गॉर्डन में अबतक आईपीएल में कुल 74 मैच खेले गए हैं जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 28 मौकों पर जीत मिली है तो वहीं चेस करने वाली टीम को 46 दफा जीत मिली है। यानि टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने वाली टीम के जीतने के आसार ज्यादा हैं।

आरसीबी- 52 फीसदी

केकेआर- 48 फीसदी

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार