कोलकाता नाइट राइडर्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में अंक तालिका में चौथे स्थान पर है और उसकी प्लेऑफ में जाने की उम्मीदें पूरी तरह से बरकरार हैं। इन संभावनाओं को और मजबूत करने के लिए दो बार की विजेता टीम को शनिवार शेख जाएद स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत चाहिए होगी। दोनों टीमों के बीच हुए इससे पहले मैच में दिल्ली को जीत मिली थी। इन दोनों के पिछले मैचों की बात की जाए तो, कोलकाता को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने हराया था और दिल्ली को किंग्स इलेवन पंजाब ने।

Advertisement

दिल्ली के लिए यह हार नई थी क्योंकि इस सीजन दिल्ली की टीम जिस तरह की फॉर्म में है वह अधिकतर मैच जीतती आई है।

Advertisement

उसकी बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी और फील्डिंग सभी फॉर्म में हैं। तीनों एक दूसरे का अच्छे से साथ दे रहें हैं।

शिखर धवन ने पिछले मैच में शतक जमाया था। वह लीग के इतिहास में लगातार दो शतक जमाने वाले पहले खिलाड़ी बने। दिल्ली और धवन दोनों ही उम्मीद करेंगे कि यह आंकड़ा लगातार तीन शतक का हो। कप्तान श्रेयस अय्यर भी फॉर्म में हैं।

पृथ्वी शॉ से भी एक बड़ी पारी का इंतजार होगा। वह पिछले कुछ मैचों से चल नहीं पा रहे हैं। मार्कस स्टोयनिस ने इस सीजन दिल्ली के लिए बतौर फिनिशर बेहतरीन काम किया है। हालांकि वह पिछले दो मौकों पर विफल रहे हैं, अब वह भी अपने पुराने रंग में लौटने को बेसब्र होंगे।

स्टोयनिस के अलावा दिल्ली के पास शिमरन हेटमायेर भी हैं और वह भी निचले क्रम में अच्छा योगदान दे रहे हैं।

Advertisement

गेंदबाजी में भी दिल्ली की टीम बेहतरीन कर रही है। पिछले मैच में एनरिक नॉर्खिया के स्थान पर डेनियल सैम्स को मौका दिया गया था और वह प्रभावी रहे। इस मैच में नार्खिया खेलेंगे या नहीं, यह पता नहीं हैं, दिल्ली ने उन्हें बाहर रखने के संदर्भ में जानकारी नहीं थी कि वह चोट के कारण बाहर हैं या उन्हें आराम दिया गया है।

वैसे कागिसो रबाडा और नॉर्खिया की जोड़ी ने दिल्ली को काफी सफलता दिलाई है। अब देखने यह होगा कि टीम डेनियल के साथ ही जाती है या नॉर्खिया को वापस बुलाती है।

स्पिन में रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल कोलकाता के लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं।

 
Advertisement

वहीं जहां तक कोलकाता की बात है, तो आंद्रे रसेल की चोट उसके लिए चिंताजनक है। वह पिछले मैच में नहीं खेले थे। सुनील नरेन को भी टीम में मौका नहीं मिला था। दिल्ली के खिलाफ अगर यह दोनों खिलाड़ी खेलते हैं तो कप्तान इयोन मोर्गन को बाकी तीन विदेशी खिलाड़ियों के चयन के लिए दिमाग खपाना पड़ेगा।

रसेल चोटिल रहते हैं तो मोर्गन को ज्यादा पेरशानी नहीं होगी। वह अगर नरेन को खेलाना चाहते हैं तो फिर पिछले मैच में खेलने वाले टॉम बेंटन को बाहर जाना होगा।

गेंदबाजी में टीम के युवा खिलाड़ियों ने बहुत प्रभावित किया है, चाहे वह शिवम मावी हों या प्रसिद्ध कृष्णा या कमलेश नागरकोटी।

Advertisement

पैट कमिंस पर कोलकाता ने इस सीजन भारी भरकम रकम खर्च की है, लेकिन वह उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए हैं। कोलकाता उम्मीद करेगी की टेस्ट का नंबर-1 गेंदबाज टी-20 की इस सबसे बड़ी लीग में अपना कमाल दिखाए।

नरेन के खेलन न खेलने का कुलदीप यादव पर असर पड़ेगा क्योंकि नरेन आते हैं तो कुलदीप को बाहर जाना होगा।

पिछले मैच में टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह से फ्लॉप रही थी। बेंगलोर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए कोलकाता को 84 रनों पर ही ढेर कर दिया था।

Advertisement

यहां टीम को पिछले प्रदर्शन को भूल दोबारा खड़े होने की जरूरत है, और जरूरत है शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, मोर्गन और दिनेश कार्तिक को अपने बल्ले से रन बरसाने की।

टीमें (संभावित) :

कोलकाता नाइट राइडर्स: दिनेश कार्तिक (कप्तान), आंद्रे रसेल, कुलदीप यादव, शुभमन गिल, लॉकी फग्र्यूसन, नीतीश राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, पैट कमिंस, इयोन मोर्गन, टॉम बेंटन/आंद्रे रसेल, राहुल त्रिपाठी, वरुण चक्रवर्ती।

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिखर धवन, शिमरन हेटमायर, अक्षर पटेल,, मार्कस स्टोयनिस, कागिसो रबाडा, रविचंद्रन अश्विन, एनरिक नॉर्खिया, तुषार देशपांडे। 
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार