इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें संस्करण में शनिवार को दूसरा मैच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच खेला जाएगा। इस मैच में दिल्ली इस सीजन की पहली हार झेलने के बाद आ रही है जबकि कोलकाता ने राजस्थान रॉयल्स जैसी मजबूत टीम को मात दी थी।

Advertisement

दिल्ली का मजबूत बल्लेबाजी क्रम पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की नपी तुली गेंदबाजी के सामने 163 रनों का लक्ष्य भी हासिल नहीं कर सका था।

Advertisement

एक हार के बाद हालांकि किसी भी टीम को हल्के में लेना गलती होगी और कोलकाता के कप्तान दिनेश कार्तिक इस बात को जानते हैं। कार्तिक ने पिछले मैच में जिस तरह से कप्तानी की थी और अपने गेंदबाजों का अच्छे से इस्तेमाल किया था उस पर दिल्ली ने नजर रखी होगी और निश्चित तौर पर रणनीति भी बनाई होगी।

दिल्ली की बल्लेबाजी में उसका बड़ा नाम ऋषभ पंत का प्रदर्शन इस सीजन एक बड़ी पारी दरकार में है। पंत के बल्ले से उस तरह की पारियां नहीं निकली हैं जिनके लिए वो मशहूर हैं।

युवा पृथ्वी शॉ एक अर्धशतक जड़ चुके हैं। शिखर धवन का बल्ला भी चल रहा है। यही हाल बाकी के बल्लेबाजों का। दिल्ली के बल्लेबाजों ने अभी तक संयुक्त रूप से अच्छा किया है लेकिन किसी भी बल्लेबाज ने स्डैंटआउट पारी नहीं खेली है। टीम प्रबंधन उम्मीद करेगा कि इस मैच में वो आए।

गेंदबाजी में दिल्ली बेहद मजबूत है। कैगिसो रबादा, एनरिक नोर्टजे अच्छा कर रहे हैं। पिछले मैच से ईशांत शर्मा की वापसी हुई थी और उनके आने से रबाडा को जरूरी अनुभव और समर्थन मिला है।

 
Advertisement

स्पिन में आईपीएल इतिहास के सबसे सफल स्पिनरों में से एक अमित मिश्रा भी टीम के लिए उपयोगी रहे हैं, लेकिन रविचंद्रन अश्विन आते हैं तो मिश्रा को ड्रेसिंग रूप में बैठना पड़ सकता है।

वहीं कोलकाता ने अपना संतुलन एक तरह से वापस हासिल कर लिया है। शुभमन गिल फॉर्म में हैं। इयोन मोर्गन, आंद्रे रसेल भी धीरे-धीरे लय में आ रहे हैं। चिंता है तो गिल के साथ एक अच्छी सलामी जोड़ीदार तलाशने की। सुनील नारायण पूरी तरह से विफल रहे हैं। यहां राहुल त्रिपाठी और खुद कप्तान दिनेश कार्तिक एक अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं। कार्तिक का बल्ला चल नहीं रहा है और ऐसे में बल्लेबाजी क्रम में बदलाव उनके लिए कारगार साबित हो सकता है।

गेंदबाजी में तो कोलकाता के पास पैट कमिंस के अनुभव के अलावा शिवम मावी और कमलेश नागरकोटी की युवा जोड़ी है जो बेहद असरदार साबित हो रही है।

Advertisement

स्पिन में कुलदीप यादव, सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती की तिकड़ी भी अच्छा कर रही है।

यह मैदान छोटा है और इसी मैदान पर राजस्थान रॉयल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ आईपीएल इतिहास में रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ी जीत हासिल की थी।

एक बार फिर यहां रनों की बारिश देखने को मिल सकती है क्योंकि दोनों टीमों के पास बड़े शॉट्स खेलने वाले तूफानी बल्लेबाज हैं।

Advertisement

टीमें (सम्भावित) :

केकेआर: दिनेश कार्तिक (कप्तान), आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, कुलदीप यादव, शुभमन गिल, नीतीश राणा, कमलेश नागरकोटी, शिवम मावी, पैट कमिंस, इयोन मोर्गन, वरुण चक्रवर्ती।

दिल्ली कैपिटल्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिखर धवन, शिमरन हेटमायर/ एलेक्स कैरी, अक्षर पटेल, मार्कस स्टोइनिस, ईशांत शर्मा, कागिसो रबाडा, रविचंद्रन अश्विन/ अमित मिश्रा

Advertisement

देखें प्रीव्यू 

 

With two wins each, Kolkata Knight Riders will take on Delhi Capitals in the 16th match of IPL2020 on October 3 at the Dubai International Cricket Stadium. Darain Shahidi brings to you the Match Preview, Pitch Report, Interesting Trivia and Records, Expected Playing XI and much more in the special IPL 2020 Series - The Cricket Show Powered By @Adda52 in association with Dailymotion #IPL2020 #RCBvRR #darainshahidi #preview

Posted by Cricketnmore on Friday, October 2, 2020

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार