इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में प्लेऑफ में जगह बनाने से एक कदम दूर खड़ी दिल्ली कैपिटल्स को मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में उतरना है। सनराइजर्स भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है और इसके लिए जरूरी है कि वह अपना हर मैच जीते।
वह अपने पिछले मैच के प्रदर्शन को भुलाना चाहेगी। किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेले गए अपने पिछले मैच में हैदराबाद जीतती दिख रही थी, लेकिन आखिरी के ओवरों में उसके बल्लेबाज लगातार अंतराल पर विकेट खोते रहे और टीम को 127 रनों का आसान सा लक्ष्य भी हासिल नहीं कर पाई।

Advertisement

एक बार फिर उसका कमजोर मध्यक्रम सामने आया, जो डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो के आउट होने के बाद लड़खड़ा गया। जेसन होल्डर जैसे तूफानी बल्लेबाज भी टीम को जीत नहीं दिला सके।

Advertisement

मनीष पांडे और विजय शंकर की जोड़ी भी जल्दबाजी में अपनी विकेट खो कर टीम को संकट में छोड़ गई थी।

यह टीम के लिए बड़ी चिंता है। मध्य क्रम में टीम को स्थिरता और निरंतरता दोनों चाहिए, तभी टीम अपने प्लेऑफ अभियान को जिंदा रख सकती है।

केन विलियमसन की चोट के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है। वह अगर आते हैं तो यह टीम को मजबूती देगा, लेकिन फिर होल्डर को वापस जाना पड़ सकता है।

गेंदबाजी में हैदराबाद हर मैच में अच्छा कर रही है। संदीप शर्मा और टी. नटराजन ने पंजाब के खिलाफ जिस तरह से डेथ ओवरों में गेंदबाजी की थी, वो अगर दिल्ली के बल्लेबाजों ने देखी होगी तो निश्चित तौर पर वे सतर्क रहेंगे। स्पिन में राशिद खान से निपटना दिल्ली के लिए कठिन चुनौती है।

Advertisement

वहीं अगर दिल्ली की बात की जाए तो वह भी अपने पिछले मैच में कोलकाता से शिकस्त खाकर आ रही है।

 

इस मैच में सुनील नरेन और नीतीश राणा ने जिस तरह से दिल्ली के दो शानदार स्पिनरों- रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल पर रन बनाए थे उससे टीम की लय बिगड़ गई थी।

टीम की गेंदबाजी हालाकिं पूरे सीजन अच्छी रही है। अश्विन और पटेल दोनों ने मध्य के ओवरों में अहम समय पर विकेट निकाल, टीम के शानदार फॉर्म में योगदान दिया है।

Advertisement

तेज गेंदबाजी में कागिसो राबादा और एनरिक नॉर्खिया से पार पाना हैदराबाद के बल्लेबाजों के लिए टेढ़ी खीर होगी। इन दोनों के अलावा तुषार देशपांडे ने भी अपनी गेंदबाजी से कमाल किया है।

बल्लेबाजी में पिछले मैच में पृथ्वी शॉ नहीं खेले थे। इस मैच में वह खेलेंगे या नहीं मैच के दिन ही पता चलेगा। उनकी जगह अजिंक्य रहाणे ने शिखर धवन के साथ पारी की शुरुआती की थी, जो पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे।

धवन, कप्तान श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत और मार्कस स्टोइनिस का बल्ला पिछले मैच में तो नहीं चला था, लेकिन ये सभी अच्छी फॉर्म में हैं।

Advertisement

DC vs SRH Head to Head Record

दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कुल 16 मैच खेले गए हैं। जिसमें हैदराबाद ने 10 और दिल्ली ने 6 मैच जीते हैं। पिछले पांच मैचों की बात की जाए तो दिल्ली ने तीन और हैदराबाद ने दो मैच जीते हैं। हैदराबाद ने इस सीजन के पहले मैच में दिल्ली को 15 रन से हराया था।

टीमें (संभावित) :-

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिखर धवन, शिमरोन हेटमायर, अक्षर पटेल, मार्कस स्टोइनिस, कागिसो रबाडा, रविचंद्रन अश्विन, एनरिक नॉर्खिया, तुषार देशपांडे।

सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वॉर्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, राशिद खान, संदीप शर्मा, शहबाज नदीम, श्रीवत्स खलील अहमद, टी. नटराजन, विजय शंकर, विराट सिंह/ प्रियम गर्ग, जेसन होल्डर, अब्दुल समद।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार