अपने पहले मैच में चेन्नई सपुर किंग्स के खिलाफ पांच विकेट से मात खाने वाली मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस आईपीएल के 13वें सीजन के अपने दूसरे मैच में बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शेख जायेद स्टेडियम में उतरेगी। दिनेश कार्तिक की कप्तानी वाली केकेआर का यह इस सीजन का पहला मैच है।

Advertisement

दोनों टीमों के बीच आईपीएल में अब तक कुल 25 मैच खेले गए हैं, जिसमें मुंबई ने 19 औऱ कोलकाता ने 6 मैच जीते हैं।

Advertisement

मुंबई को चेन्नई से हार मिली थी। सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने टीम को अच्छी शुरुआत दी थी लेकिन सौरव तिवारी को छोड़कर मुंबई का मध्य क्रम अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाया था। तिवारी ने 31 गेंदों पर 42 रनों की पारी खेली थी।

परिणामस्वरूप मुंबई की टीम 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 162 रन ही बना सकी थी। इसके बाद उसके गेंदबाज चेन्नई के बल्लेबाजों से इन रनों का बचाव नहीं कर पाए थे। फाफ डु प्लेसिस और अंबाती रायडू ने मिलकर टीम की जीत की कहानी गढ़ी थी।

मध्य क्रम में हार्दिक पांड्या, केरन पोलार्ड जैसे आक्रामक बल्लेबाजों के होने के बाद भी मुबंई का मध्य क्रम आसानी से ढेर हो गया था। टीम प्रबंधन निश्चित तौर पर चाहेगा कि केकेआर के खिलाफ टीम इस गलती को सुधारे।

Advertisement

मुंबई के गेंदबाजों ने शुरुआत में अच्छा किया था और छह रनों पर ही चेन्नई के दो विकेट गिरा दिए थे। बल्लेबाजों की तरह गेंदबाज भी अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाए थे। स्लोग ओवरों में उन्हें रन रेट को कम करने की जरूरत थी लेकिन यहां उन्होंने आसानी से रन लुटाए। इस बार अगर गेंदबाज सफल होते हैं तो विपक्षी टीम पर दबाव होगा।

एक बार फिर कप्तान रोहित शर्मा और डी कॉक पारी की शुरुआत करते दिखाई देंगे। जहां तक लगता है, टीम प्रबंधन प्लेइंग-11 में बदलाव नहीं करेगा।

मुंबई के गेंदबाजों ने ज्यादा रन खर्च तो नहीं किए थे लेकिन जसप्रीत बुमराह एक ऐसे गेंदबाज थे जिन्हें मार पड़ी थी। अगर मुंबई को वापसी करनी है बुमराह को अच्छा करना होगा।

Advertisement

कोलकाता को देखा जाए तो आखिरी बार जब यूएई में आईपीएल हुआ था (भारत के साथ सह-मेजबानी) तब कोलकाता ने खिताब अपने नाम किया था। उसने पंजाब को आखिरी ओवर में मात दे ट्रॉफी उठाई थी।

इस बार कोलकाता ने अपने अनुभवी खिलाड़ियों क्रिस लिन, रोबिन उथप्पा, पीयूष चावला को रिलीज कर दिया है और पैट कमिंस, इयोन मोर्गन, टॉम बेंटन को अपनी टीम में लाए हैं।

कोलकाता के बल्लेबाजी आक्रमण में नीतीश राणा और शुभमन गिल जैसे प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी हैं। अपनी बल्लेबाजी को मजबूत करने के लिए फ्रेंचाइजी ने टॉम बेंटन को भी टीम में शामिल किया है। बेंटन क्या कर सकते हैं यह उन्होंने बिग बैश लीग में बताया है।

Advertisement

वहीं आंद्रे रसेल के रहते केकेआर का मध्य क्रम खतरनाक लग रहा है। इंग्लैंड के मोर्गन के आने से इसे मजूबती मिली है।

सुनील नारायण, टॉम बेंटन या गिल के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं। यह तीनों टीम को तेज शुरुआत देने में समर्थ हैं।

Advertisement

पिछले संस्करणों में देखा गया है कि केकेआर की सफलता काफी हद तक स्पिनरों पर निर्भर करती है और टीम के स्पिन अटैक में नारायण, कुलदीप यादव, वरुण चक्रव्रर्ती के नाम हैं।

वरुण ने अभी तक आईपीएल में एक भी मैच नहीं खेला है। इसलिए स्पिन की ज्यादा जिम्मेदारी कुलदीप और नारायण पर रहेगी।

क्रिस ग्रीन के रूप में कोलकाता के पास एक और विकल्प है, लेकिन कम अनुभव के कारण उन्हें शायद ही मौका मिले।

Advertisement

2019 संस्करण खराब रहने के बाद कोलकाता ने अपने तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत किया है। इस बार टीम ने पैट कमिंस को शामिल किया है। लॉकी फर्ग्यूसन, कमलेश नागरकोटी और शिवम मावी उनके पास तेज गेंदबाजी में विकल्प हैं। कोलकाता इस बार अमेरिका से अली खान को लेकर आई है। उन्होंने कैरिबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) में अच्छा किया था।

कागजों पर देखा जाए तो मुंबई की टीम कार्तिक की टीम पर हावी दिख रही है। दोनों टीमों ने अभी तक कुल 25 मैच खेले हैं जिसमें से मुंबई ने 19 मैच जीते हैं।

परिस्थिति और बदले हुए मैदान में कोलकाता कुछ भी करने में समर्थ है।

Advertisement

टीमें (सम्भावित) :

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, सौरव तिवारी, क्विंटन डी कॉक, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, कृणाल पांड्या, जसप्रीत बुमराह, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जेम्स पैटिनसन।

कोलकाता नाइट राइडर्स: दिनेश कार्तिक (कप्तान), आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, कुलदीप यादव, शुभमन गिल, नीतीश राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कमलेश नागरकोटी, पैट कमिंस, इयोन मोर्गन।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार