24 अक्टूबर ! आईपीएल 2020 के लिए एक बड़ी खबर आई है। इस बार आईपीएल 2020 का ओपनिंग सरेमनी क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया को दी जा सकती है। क्लब ऑफ इंडिया आईपीएल 2020 के ओपनिंग सरेमनी की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Advertisement

ऐसे में उम्मीद है कि कुछ ही समय में स्टेडियम का भी ऐलान हो जाएगा जहां आईपीएल 2020 का ओपनिंग सरेमनी किया जाएगा। वैसे कयास लग रहे हैं कि मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में ही ओपनिंग सरेमनी का रंगारंग कार्यक्रम होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि पिछले साल आईपीएल ओपनिंग सरेमनी नहीं की गई थी। ओपनिंग सरेमनी से रद्द करने के बाद जो पैसे थे उसे पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के परिवारों को दे दिया था।

आपको बता दें कि आईपीएल 2020 के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन दिसंबर 2019 को होने वाला है। इस बार खिलाड़ियों का ऑक्शन 2019 कोलकाता में होगा। 

ऐसे में इस बार ओपनिंग सरेमनी भव्य होने की उम्मीद है। हो सकता है कि बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और अभिनेत्री आईपीएल ओपनिंग सरेमनी में तड़का लगाएं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार