रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर  का अगला मुकबला  24 सितंबर को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ होगा।  इस मैच से पहले आरसीबी की टीम को एक बड़ा झटका लगा है। ऐसा कहा जा रहा है की टीम के स्टार ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस अगले मैच में चोट के कारण टीम का हिस्सा नहीं होंगे। 
आरसीबी के डायरेक्टर माइक हेसन के अनुसार मॉरिस  पंजाब के खिलाफ होने वाले मैच में प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं होंगे। मॉरिस को पसली में चोट लगी है और अभी उन्हें चोट से उबरने में थोड़ा वक़्त लगेगा। 

Advertisement

आपकों बता दें की क्रिस मॉरिस सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले मैच में भी शामिल नहीं हुए थे। इस बार आईपीएल की नीलामी से पहले आरसीबी के मैनेजमेंट ने साउथ अफ्रीका के इस ऑलराउडंर को 10 करोड़ की भारी  रकम में ख़रीदा था। ऐसा माना जा रहा था की इस बार मॉरिस जैसे  बेहतरीन ऑलराउंडर के आने से टीम को बेहद मजबूती मिलेगी लेकिन वह अपने टीम की प्लेइंग  इलेवन में कब शामिल होंगे यह कहा नहीं जा सकता। 

Advertisement

आपकों बता दें की आरसीबी ने इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले मैच में डेविड वॉर्नर की टीम को 10 रनों से हरा दिया था। 

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार