इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें संस्करण में शनिवार को पहला डबल हैडर होगा। पहले मुकाबले में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। यह मैच दिन में यहां के शेख जाएद स्टेडियम में खेला जाएगा।

Advertisement

पिछला मैच विराट की टीम के लिए एक तरह से सबक था, जिसमें उसने तमाम गलतियां की थीं लेकिन किस्मत के बूते वो सुपर ओवर में मुंबई इंडियंस को मात देने में सफल रही थी। टीम ने मुंबई के खिलाफ कुछ कैच छोड़े थे।

Advertisement

मैच के बाद कोहली ने भी कहा था कि अगर कैच पकड़ लिए जाते तो मैच सुपर ओवर में नहीं जाता।

खैर, जीत से निश्चित तौर पर बैंगलोर को आत्मविश्वास मिला होगा और वह उसका इस्तेमाल राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ करना चाहेगी। राजस्थान इस सीजन अच्छी फॉर्म में रही है। उसे पिछले मैच में भले ही हार मिली है लेकिन टीम का आत्मविश्वास उस हार से डोला नहीं होगा क्योंकि इस हार से पहले राजस्थान ने जिस तरह का प्रदर्शन कर जीत हासिल की है वो उम्दा है।

टीम की बल्लेबाजी फॉर्म में है, लेकिन सिर्फ ऊपरी क्रम। संजू सैमसन, कप्तान स्टीव स्मिथ का बल्ला चल ही रहा है। जोस बटलर ने भी कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बता दिया था एक अच्छी पारी उनसे दूर नहीं है।

राजस्थान के लिए सवाल है कि इन तीनों के बाद कौन?

Advertisement

एक मैच में राहुल तेवतिया ने चमत्कार कर एक ओवर में पांच छक्के लगा टीम को हार से बचा लिया था। लेकिन चमत्कार हर रोज नहीं होते। रॉबिन उथप्पा अभी तक विफल रहे हैं। युवा रियान पराग का बल्ला भी रन नहीं उगल पाया है। पिछले मैच में टॉम कुरैन ने जरूर अर्धशतक लगाया था लेकिन वो अकेले रह गए थे।

 

कुल मिलाकर राजस्थान को बल्लेबाजी में मध्य क्रम और निचले क्रम में मजबूत बल्लेबाज चाहिए होगा।

गेंदबाजी में भी जोफ्रा आर्चर, कुरैन ही कुछ हद तक अच्छा कर सके हैं और सही मायनों में इन्हीं पर भार होगा।

Advertisement

पहले के सीजनों में बैंगलोर कोहली और एबी डी विलियर्स पर ज्यादा निर्भर रहती थी, लेकिन इस सीजन देवदत्त पड्डीकल और एरॉन फिंच ने उनसे यह भार साझा किया है। पड्डीकल दो अर्धशतक जमा चुके हैं और फिंच एक। डी विलियर्स ने भी पिछले मैच में अर्धशतक जमाया था। सिर्फ कोहली का बल्ला ही अभी तक खामोश है।

राजस्थान के सामने कोहली एक अच्छी पारी खेल इस सूखे को खत्म करना चाहेंगे। अब तक ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस की फिटनेस को लेकर कोई अपडेट नहीं है। ऐसे में उनका खेलना मुश्किल लग रहा है। उन्हें बैंगलोर की टीम ने इस साल की नीलामी में 10 करोड़ रुपये में खरीदा था और उन्होंने अब तक एक भी मैच नहीं खेला है।

गेंदबाजी में नवदीप सैनी ने बेहद प्रभावित किया है। लेकिन तेज गेंदबाजी में उनको कोई अच्छा जोड़ीदार नहीं मिला है। डेल स्टेन कारगर साबित नहीं हुए थे तो इसुरु उदाना को पिछले मैच में मौका मिला था। उदाना ने चार ओवरों में 45 रन दे दो विकेट लिए थे।

Advertisement

राजस्थान के बल्लेबाजों के लिए सबसे बड़ा खतरा लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल रहेंगे। कोहली ने पिछले मैच में दो लेग स्पिनर उतारे थे और इसलिए एडम जाम्पा को मौका मिला था। इस मैच में भी यही संयोजन रहता है या नहीं यह मैच के दिन पता चलेगा।

टीमें (सम्भावित) :

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), एरॉन फिंच, देवदत्त पड्डीकल, एबी डी विलियर्स, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल, गुरकीरत सिंह मान, इसुरु उदाना, एडम जाम्पा

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स: स्टीव स्मिथ (कप्तान), अंकित राजपूत, जोफ्रा आर्चर, जोस बटलर, राहुल तेवतिया, रियान पराग, संजू सैमसन, श्रेयस गोपाल, रॉबिन उथप्पा, जयदेव उनादकट, टॉम कुरैन।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार