आईपीएल का खिताब जीतने वाली छह टीमों में से एक सनराइजर्स हैदराबाद 2016 के बाद से लगातार ऐसी टीम रही है जो खिताब की दावेदार मानी जाती रही है। 2016 में खिताब जीतने के बाद, 2017 में वो चौथे स्थान पर रही और 2018 में फाइनल में पहुंची। 2019 में टीम चौथे स्थान पर रही थी।पहले इस टीम को डेक्कन चार्जर्स के नाम से जाना जाता था और उस टीम ने 2009 में खिताब भी दिलाया था।

Advertisement

टीम की बल्लेबाजी मजबूत मानी जाती है और उससे ज्यादा गेंदबाजी उसकी मजबूत है।

Advertisement

उसकी सलामी जोड़ी में दो बड़े नाम है- डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो। इन दोनों ने पिछले सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन किया। वॉर्नर ने 12 मैचों में 692 रन बनाए थे और बेयरस्टो ने 10 मैचों में 445 रन बनाए थे।

इस समय ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमें वनडे सीरीज खेल रही हैं और ऐसे में उनके शुरुआती मैचों में लेकर संशय बना हुआ है। लेकिन जब यह जोड़ी मैदान पर उतरेगी तो किसी भी गेंदबाजी आक्रमण के लिए सिर दर्द हो सकती है।

लेकिन जब यह दोनों चलते नहीं हैं तब सनराइजर्स के लिए मुश्किल होती है। इस स्थिति में सनराइजर्स मोहम्मद नबी के साथ जा सकती है जो निचले क्रम में बल्ले से तेजी से रन बना सकते हैं, लेकिन इसके कारण केन विलयमसन को बाहर बैठना पड़ सकता है।

विलयमसन जब टीम की कप्तानी नहीं कर रहे होते हैं जब उनका टीम में रहना एक सवाल ही रहता है। विश्व के बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार विलयमसन को अधिकतर बेंच पर देखा गया है क्योंकि नबी के अलावा उन्हीं के हमवतन राशिद खान टीम का अहम हिस्सा है, तो ऐसे में संभावनाएं हैं कि विलयमसन इस सीजन भी अधिकतर बेंच पर रहें।

Advertisement

नंबर-3 पर टीम के लिए प्रियम गर्ग आ सकते हैं। अंडर-19 विश्व कप में टीम को फाइनल में पहुंचाने वाले कप्तान प्रियम का यह पहला आईपीएल होगा। टीम के पास नंबर-3 के प्रियम और विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा के विकल्प हैं। इस स्थान के लिए एक और विकल्प विराट सिंह हैं जिन्होंने सयैद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 142.32 की स्ट्राइक रेट से 343 रन बनाए थे।

इसके बाद मनीष पांडे का खेलना पक्का है जो बीते कुछ वर्षों से टीम के स्थायी सदस्य हैं और आईपीएल का बड़ा नाम हैं। निचले क्रम में आजमाने के लिए टीम के पास विजय शंकर, फाबियान ऐलन, 18 साल के अबुद्ल समद और नबी हैं।

टीम की गेंजबाजी राशिद और भुवनेश्वर कुमार के इर्द गिर्द घूमती है। यहां संदीप शर्मा, बासिल थम्पी, सिद्धार्थ कौल उन दोनों का साथ दे सकते हैं जो बीते सीजनों में टीम को मजबूती देते हुए आए हैं।

Advertisement

टीम :- डेविड वॉर्नर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, बासिल थम्पी, भुवनेश्वर कुमार, बिली स्टानलेक, केन विलयमसन, मनीष पांडे, मोहम्मद नबी, राशिद खान, संदीप शर्मा, शहबाज नदीम, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), श्रीवस्त गोस्वामी (विकेटकीपर), सिद्धार्थ कौल, खलील अहमद, टी. नागाराजन, विजय शंकर, अब्दुल समद, फाबियान ऐलन, मिशेल मार्श, प्रियम गर्ग, संदीप बावांका, संजय यादव, विराट सिंह। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार