पूर्व चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें संस्करण के 22वें मैच में गुरुवार को यहां दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पंजाब की टीम पांच में से केवल एक ही मैच जीती है। टीम लगातार तीन मैच हार चुकी है और वह दो अंकों के साथ अंकतालिका में सबसे नीचे आठवें नंबर पर है।

Advertisement

वहीं, दूसरी तरफ हैदराबाद की टीम भी पांच में से दो जीत और तीन हार के साथ चार अंक लेकर छठे नंबर पर है। उसे भी अपने पिछले मैच में हार मिली थी।

Advertisement

 

दोनों टीमों का प्लेइंग इलेवन- 

सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वॉर्नर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, जॉनी बेयरस्टो, केन विलियमसन, मनीष पांडे, राशिद खान, संदीप शर्मा, सिद्धार्थ कौल, टी. नटराजन, प्रीयम गर्ग, अब्दुल समद, खलील अहमद

किंग्स इलेवन पंजाब: केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, सिमरन सिंह, ग्लैन मैक्सवेल, निकोलस पूरन, मुजीब उर रहमान, शेल्डन कॉटरेल, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, मनदीप सिंह, अर्शदीप सिंह

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार