IPL 2021: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान हिटमैन की दीवानगी फैंस के सिर चढ़कर बोलती है। रोहित शर्मा की भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। जहां एक ओर लाखों फैंस रोहित को अपने रोल मॉडल के रूप में देखते हैं, वहीं दूसरी तरफ रोहित का एक ऐसा भी फैन है जो उनकी पूजा करता है।

Advertisement

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है, जिसमें एक छोटा बच्चा रोहित शर्मा को भगवान की तरह पूजते हुए देखा जा सकता है। मुंबई इंडियंस के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए जैसे ही रोहित शर्मा मैदान पर उतरते हैं वैसे ही युवा फैन रोहित शर्मा की आरती करने लगता है। 

Advertisement

यह वीडियो पूरी तरह से इस बात को बताता है कि भारत में क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं बल्कि लोगों के दिलों की धड़कन है। टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट के भगवान का दर्जा दिया गया था वहीं कुछ फैंस को टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी की पूजा करते हुए भी देखा जा चुका है।

वहीं अगर आईपीएल 2021 के पहले मुकाबले की बात करें तो मुंबई इंडियंस को अपने पहले मैच में आरसीबी के हाथों 2 विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। रोहित शर्मा की टीम का अगला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 13 अप्रैल को चैन्नई के मैदान पर ही है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार