रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने पहले ही ये साफ कर दिया है कि वो केवल इस साल आरसीबी की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। इस खबर के बाद कई क्रिकेट दिग्गजों ने आरसीबी के कप्तान को लेकर कई नाम सुझाए हैं।

Advertisement

इसी बीच भारत के मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने कहा है कि आरसीबी में कोहली के साथ ओपनिंग करने वाले युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल आरसीबी के अगले कप्तान बन सकते हैं।

Advertisement

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा," यह मुश्किल है। मैं यही कहूंगा कि थोड़ा दिमाग लगाना पड़ेगा। हमने देवदत्त पडिक्कल को कप्तानी करते हुए नहीं देखा है। तो वो कैसी कप्तानी करते हैं किसी को आइडिया नहीं है।"

आकाश चोपड़ा ने कहा कि आरसीबी के पास जो खिलाड़ी है उनमें से पडिक्कल ही ऐसे है जिनको देखा गया है।

देवदत्त पडिक्कल के अलावा कोई और बड़ा भारतीय नहीं है जो आरसीबी में कोहली के बाद कप्तानी का कार्यभार संभाल सके। अगले साल अगर मेगा ऑक्शन में आरसीबी की टीम में कुछ अनुभवी भारतीय खिलाड़ी आते हैं तो वह भी कप्तानी के दावेदार बन सकते हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार