आईपीएल का लीग स्टेज अपने आखिरी पड़ाव पर है और सभी टीमों की यह कोशिश है कि वो ज्यादा से मैच जीतकर खुद को प्लेऑफ के लिए तैयार करे। इस दौरान केकेआर की टीम के लिए सबसे बड़ी समस्या उनके कप्तान इयोन मोर्गन है। उनके बल्ले से न तो रन निकल रहा है और नाही कप्तानी में उन्होंने ऐसा कुछ अजूबा किया है।

Advertisement

इसी बीच भारत के मशहूर क्रिकेटर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने कहा है कि केकेआर को अब एक बड़ा कदम उठाना चाहिए और उन्हें अपना कप्तान बदल देना चाहिए। आकाश चोपड़ा ने कहा कि मोर्गन की जगह टीम को शाकिब अल हसन को कप्तान के तौर पर चुनना चाहिए।

Advertisement

आकाश ने आगे बात करते हुए कहा कि वो मोर्गन के खिलाफ नहीं है। वो बस चाहते है कि केकेआर अच्छा प्रदर्शन करें और शाकिब अल हसन बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी का भी भार संभाल सकते हैं।

आकाश चोपड़ा ने ट्वीट करते हुए लिखा," खराब समय और खराब फैसले। क्या केकेआर बचे हुए मैचों के लिए शाकिब अल हसन को कप्तान बना सकती है। मोर्गन के खिलाफ कुछ नहीं है लेकिन अगर रन नहीं आ रहे हैं तो यह विचार किया जा सकता है। शाकिब अल हसन बल्लेबाजी के साथ-साथ कुछ ओवर भी कर सकते हैं। आपकी क्या सोच है?

अभी आईपीएल में केकेआर की स्थिति देखें तो वो प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर मौजूद है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार