IPL 2021: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाड़ी एबी डी विलियर्स ने आईपीएल 2021 में अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीता है। एबी डी विलियर्स अपने परिवार को लेकर काफी इमोशनल हैं और इसकी एक झलक हमें हाल ही में आरसीबी और केकेआर के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान देखने को मिली।

Advertisement

एबी डी विलियर्स की पत्नी और बच्चे लगातार उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं। इस बीच डी विलियर्स और उनके परिवार से जुड़ा इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। वायरल हो रहे वीडियों में स्टैंड में बैठीं डी विलियर्स की पत्नी और उनके बच्चे डी विलियर्स की झलक पाने के लिए हाथ हिलाते हैं।

Advertisement

एबी डी विलियर्स जो विकेटकीपिंग कर रहे होते हैं जब वह बड़ी स्क्रीन पर अपने बच्चों और पत्नी को देखते हैं तो वह थोडा रुककर उन्हें हाय करते हैं। डी विलियर्स जैसे ही अपनी पत्नी और बच्चों को इशारा करते हैं वैसे ही उनके परिवार के चेहरे पर खुशी आ जाती है। इस पल को देखकर डी विलियर्स  भावुक हो जाते हैं और उनकी आंखे छलक उठती हैं।

एबी डी विलियर्स ने आईपीएल 2021 में अब तक 7 मैचों में 51.75 की औसत से 207 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 164.28 का रहा है। डी विलियर्स शानदार फॉर्म में हैं और वह आरसीबी को पहली बार आईपीएल की ट्रॉफी जितवाने के लिए अपना पूरा दम लगाते हुए नजर आ रहे हैं। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार