IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स की टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर कंधे की चोट के चलते आईपीएल 2021 से से बाहर हो गए थे वहीं अक्षर पटेल भी कोविड के चलते दिल्ली कैपिटल्स की टीम के साथ नहीं जुड़ पाए हैं। अब दिल्ली कैपिटल्स के फैंस के लिए बड़ी खबर है टीम ने कप्तान श्रेयस अय्यर का रिप्लेसमेंट ले लिया है।

Advertisement

घायल श्रेयस अय्यर की जगह कर्नाटक के ऑलराउंडर अनिरुद्ध जोशी को दिल्ली कैपिटल्स ने अपने साथ टीम में जोड़ा है। वहीं अक्षर पटेल की जगह बतौर शॉर्ट टर्म रिप्लेसमेंट दिल्ली की टीम ने शम्स मुलानी को टीम के साथ जोड़ा है। अनिरुद्ध जोशी ने 22 टी-20 मैचों में 32.3 की औसत से 420 रन बनाए हैं। वहीं उनके नाम 6 विकेट भी दर्ज हैं।

Advertisement

वहीं अगर शम्स मुलानी की बात करें तो अब तक उन्होंने 25 टी-20 मैचों में 6.92 की शानदार स्ट्राइक रेट के साथ 24 विकेट अपने नाम किए हैं। दिल्ली कैपिटल्स की टीम चाहेगी कि यह दो खिलाड़ी उसके लिए आईपीएल 2021 में अच्छा प्रदर्शन करें। फिलहाल फैंस को उम्मीद होगी की अक्षर पटेल जल्द से जल्द टीम के साथ जुड़ जांए।

आईपीएल 2021 में दिल्ली कैपिटल्स के सफर की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपने पहले मुकाबले में ऋषभ पंत की कप्तानी में एम एस धोनी की टीम सीएसके को करारी शिकस्त दी थी। दिल्ली कैपिटल्स को अपना अगला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार