चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए पिछले सीजन से कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा है। टीम के ऐसे प्रदर्शन के बाद सबसे ज्यादा सवाल कप्तान एमएस धोनी पर उठ रहे हैं और कहीं ना कहीं इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी के कप्तानी करने के तरीके और बल्लेबाजी में थोड़ी गिरवाट जरूर आई है।

Advertisement

टीम के पास उनके अलावा भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाजों में ये जगदीसन है जो आने वाले समय में चेन्नई की टीम में अपनी जगह पक्की कर सकते हैं।

Advertisement

अब हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स के ऑफिसियल  टि्वटर हैंडल ने एक पोस्ट किया जिसमें टीम के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी युवा जगदीसन के साथ नजर आए। इस पोस्ट के बाद कुछ लोगों ने ऐसे कयास लगाए की धोनी के बाद तमिलनाडु का यह युवा क्रिकेटर भविष्य में धोनी की जगह ले सकता है।

गौरतलब है कि आईपीएल 2020 में चेन्नई की टीम को पॉइंट्स टेबल पर 7वें स्थान पर रहना पड़ा था। इस सीजन के पहले मैच में सीएसके को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 7 विकेट की करारी शिकस्त मिली।

चेन्नई का अगला मुकाबला 16 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ होगा और कहीं ना कहीं टीम को एक धमकेदार जीत की जीत के साथ वापस पटरी पर आने की जरूरत है।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार