IPL 2021: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर (RCB) के बीच खेले गए आईपीएल के 35वें मुकाबले में रवींद्र जडेजा ने कसी हुई गेंदबाजी की थी। शारजाह क्रिकेट स्टेडियम के छोटे मैदान पर जहां गेंदबाजों की जमकर कुटाई हो रही थी वहां जडेजा ने 4 ओवर में महज 31 रन खर्चे और आरसीबी के बल्लेबाजों पर लगाम लगाई।

Advertisement

वहीं मैच के दौरान रवींद्र जडेजा ने कुछ ऐसा किया जिसका वीडियो अब काफी पंसद किया जा रहा है। 11वें ओवर की चौथी गेंद पर जडेजा ने चतुराई दिखाई और शानदार लय में नजर आ रहे देवदत्त पद्दीकल से दूर गेंदबाजी की। लेकिन बल्लेबाज उस गेंद से खुश नहीं दिख रहा था और उन्होंने अंपायर की तरफ देखा और वाइड मांगी।

Advertisement

लेकिन अंपायर अनिल चौधरी पर बल्लेबाज के रिएक्शन का कोई असर नहीं हुआ और उन्होंने वाइड नहीं दिया। अंपायर के इस फैसले ने जडेजा का दिल जीत लिया और इस सही फैसले के लिए अगली गेंद डालने से पहले जडेजा ने अंपायर की पीठ थपथपाई। जडेजा को ऐसा करता देखकर अंपायर का रिएक्शन भी देखने लायक था। वहीं फैंस भी जमकर इसपर रिएक्ट कर रहे हैं।

वहीं अगर मैच की बात करें तो आरसीबी के कप्तान विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने टीम को 13.2 ओवर में 111 रन की शानदार शुरुआत दिलाई। इस शानदार शुरुआत के बावजूद टीम पूरे 20 ओवर में सिर्फ 156 रन बना सकी थी। सीएसके की तरफ से ड्वेन ब्रावो ने 3, शार्दुल ठाकुर ने 2 और दीपक चाहर के खाते में 1 विकेट आया।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार