IPL 2021: पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2021 के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। वैसे तो आए दिन नेट से धोनी के चौके-छक्के लगाते हुए वीडियो वायरल होते हैं लेकिन इस बीच धोनी से ही जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह हरिशंकर रेड्डी की गेंद पर बोल्ड होते हुए दिख रहे हैं।

Advertisement

वायरल वीडियो चेन्नैई सुपर किंग्स के ओपन प्रैक्टिस कैंप का है। 22 साल के पेसर हरिशंकर रेड्डी छोटे रनअप से आते हैं और सीएसके के कप्तान धोनी का लेग स्टंप उखाड़ देते हैं। धोनी को जिस तरह से हरिशंकर बोल्ड करते हैं वैसा कम ही मौकों पर देखने को मिला है। सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर इस युवा गेंदबाज की तारीफ कर रहे हैं।

Advertisement

धोनी संग शेयर की थी तस्वीर: हरिशंकर रेड्डी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह सीएसके के कप्तान धोनी के साथ खड़े हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा ड्रीम पिक। तस्वीर में हरिशंकर रेड्डी धोनी के साथ खड़े होकर मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। 

20 लाख रुपये में किया है सीएसके में शामिल: हरिशंकर रेड्डी को 20 लाख रुपये में धोनी की टीम सीएसके ने अपने दल में शामिल किया है। हरिशंकर रेड्डी ने अब तक 5 लिस्ट ए मैचों में शिरकत की है जिसमें उनके नाम 8 विकेट दर्ज हैं। इसके अलावा 13 टी20 मैचों में उन्होंने 19 विकेट लिए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार