IPL 2021: चैन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एम एस धोनी आईपीएल 2021 की तैयारियों में व्यस्त हैं। धोनी UAE के मैदान पर जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं। इस बीच सीएसके ने धोनी से जुड़ा एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है जिसमें वह साथी खिलाड़ियों के साथ वॉलीबॉल खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

Advertisement

नेट्स में कड़ी मेहनत करने के बाद, चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के दल ने खुद को रिचार्ज करने के लिए छोटा सा ब्रेक लेने की सोची थी। खिलाड़ियों ने दिन की छुट्टी का पूरी तरह से उपयोग किया और दुबई में अपने होटल के पास ही वॉलीबॉल का मजा लिया। इस दौरान धोनी काली टीशर्ट में काफी मुस्तैदी से इस खेल को खेलते हुए नजर आ रहे थे। 

Advertisement

समुद्र तट पर धोनी को खेल का भरपूर आनंद लेते हुए देखा गया। वीडियो में धोनी काफी फिट नजर आ रहे थे। मालूम हो कि CSK की टुकड़ी कुछ हफ़्ते पहले ही दुबई पहुंची है। उन्होंने अपना अनिवार्य क्वारंटीन समाप्त कर लिया है और वह दुबई में ICC अकादमी के एक मैदान में ट्रैनिंग कर रहे हैं।

बता दें कि चैन्नई सुपर किंग्स की टीम को यूएई में अपने आईपीएल के अभियान की शुरुआत मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से करनी है। दोनों ही टीमों के बीच 19 सिंतबर को आईपीएल 2021 के दूसरे चरण का पहला मैच खेला जाएगा। सीएसके के लिए आईपीएल का पहला चरण काफी अच्छा रहा था और उसने 7 मुकाबलों में 5 में जीत दर्ज करा थी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार