IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेले गए मैच के दौरान ऋषभ पंत विकेटकीपिंग के दौरान गेंदबाज से थोड़ा नाराज होते हुए नजर आए थे। ऐसा कम ही मौकों पर देखा गया है कि ऋषभ गेंदबाजों पर गुस्सा करें लेकिन मुंबई के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान उन्होंने अपना आपा खोया था।

Advertisement

मुंबई इंडियंस की पारी के दौरान, ललित यादव शुरुआत में थोड़ी सहमी-सहमी गेंदबाजी कर रहे थे। 8 वें ओवर के दौरान, पंत ने जब ललित यादव को गेंदबाजी के वक्त थोड़ा ढीला देखा तो फिर विकेट के पीछे से उन्होंने ललित यादव पर चिल्लातेत हुए कहा, 'बॉडी वोड खोल ले अपनी।' 

Advertisement

बाद में ललित यादव ने अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया और क्रुणाल पांड्या का विकेट लेकर शानदार वापसी की। ललित यादव ने पूरे मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में महज 17 रन खर्च करके 1 विकेट चटकाया वहीं बल्लेबाजी में भी उन्होंने अच्छे हाथ दिखाए और नाबाद 22 रन बनाए।

बता दें कि चेन्नई के मैदान पर रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने 137 रन बनाए थे। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस लक्ष्य को बड़े ही आसानी से 19.1 ओवर में प्राप्त कर लिया था। अमित मिश्रा को मैन ऑफ द मैच चुना गया था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार