IPL 2021: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर सुर्खियों में बने हुए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ सोमवार को अबू धाबी में खेल गए अपने डेब्यू मैच में 26 साल के इस खिलाड़ी ने अपने बल्ले का जौहर दिखाया। वेंकटेश अय्यर ने 27 गेंदों पर 41 रन की पारी खेली थी।

Advertisement

इस बीच केकेआर ने वेंकटेश अय्यर से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है। हालिया अभ्यास सत्र के इस वीडियो में वेंकटेश अय्यर स्विच-हिट का अपना नया संस्करण खेलते हुए देखा गया था। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में यादगार शुरुआत के बाद वेंकटेश अय्यर एक बार फिर अपने बल्ले से धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।

Advertisement

वेंकटेश अय्यर ने विकेटकीपर के ऊपर से गेंद को सफलतापूर्वक मारा अप्रत्याशित रूप से इस शॉट को खेलते वक्त वह एक अजीब स्थिति में आ गए थे। अपनी बल्लेबाजी प्रतिभा के विभिन्न रंगों का प्रदर्शन करते हुए वेंकटेश अय्यर ने बेन कटिंग की गेंद पर इस दमदार स्विच-हिट को खेला था।

बता दें कि आरसीबी को हराने के बाद केकेआर का आईपीएल 2021 के दूसरे चरण का दूसरा मैच मुंबई इंडियंस से है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ एकबार फिर सभी की नजरें केकेआर के बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर पर जरूर टिकी होगी। केकेआर फिलहाल 8 मैचों में 3 जीत के साथ अंकतालिका में छठे स्थान पर है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार