IPL 2021: पंजाब किंग्स के खिलाड़ी हरप्रीत ब्रार (Harpreet Brar) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इस बीच हरप्रीत ब्रार ने यूजर के एक कमेंट पर ऐसा जवाब दिया है जो किसी का भी दिल जीत लेगा। यूजर ने हरप्रीत को पर्सनल मैसेज करके लिखा, 'पाजी आप सिंह इज ब्लिंग फिल्म के अक्षय कुमार दिखते हो।'

Advertisement

हरप्रीत ब्रार ने इस यूजर के मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए ट्वीट कर लिखा, 'पैसे के लिए पगड़ी नहीं पहनते हम।' हरप्रीत ब्रार का यह ट्वीट कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब तक इस ट्वीट पर 16 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं वहीं यूजर जमकर हरप्रीत की तारीफ कर रहे हैं।

Advertisement

हरप्रीत ब्रार लेफ्ट हैंडेड बल्लेबाज और स्लो लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स गेंदबाज हैं। अब तक उन्होंने आईपीएल में 3 मैच खेले हैं जिनमें उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। फिलहाल उनको उम्मीद होगी कि आईपीएल 2021 में पंजाब किंग्स की टीम को जीत दिलवाने में  वह अहम भूमिका निभा सकें।

वहीं अगर आईपीएल 2021 की बात करें तो पंजाब किंग्स के लिए अब तक यह टूर्नामेंट कुछ खास नहीं रहा है। पंजाब ने अब तक खेले गए 5 मुकाबलों मं महज 2 में जीत दर्ज की है। पंजाब टीम का अगला मुकाबला 26 अप्रैल को केकेआर के खिलाफ नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार