IPL 2021: रोहित शर्मा और उनकी टीम मुंबई इंडियंस के आईपीएल 2021 के अभियान की शुरुआत हार के साथ हुई है। लेकिन यह मैच मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के लिए खास रहा था। हिटमैन ने ट्वीट कर इसके पीछे का कारण भी बताया है। खेल समाप्त होने के कुछ घंटों बाद रोहित ने ट्वीट किया है।

Advertisement

रोहित शर्मा एक सींग वाले गैंडों को बचाने के लिए लोगों में जागरूकता फैला रहे हैं। रोहित इस अभियान के साथ जुड़े हुए हैं और इसी के चलते वह आरसीबी के खिलाफ खेले गए पहले मैच में विशेष प्रकार का जूता पहनकर बल्लेबाजी के लिए उतरे थे। रोहित के स्पाइक्स पर गेंडे की तस्वीर थी इसके अलावा शब्दों में लिखा हुआ था, 'सेव द राइनो'

Advertisement

रोहित शर्मा ने ट्वीट कर लिखा, 'कल जब मैं मैदान पर गया तो यह मेरे लिए यह एक खेल से ज्यादा था। क्रिकेट खेलना मेरा सपना है और इस दुनिया को बेहतर बनाने में मदद करना एक कारण है जिसके लिए हम सभी को काम करने की जरूरत है। मेरे लिए मैदान पर मेरे साथ अपने दिल के करीब होने का एक कारण लेना मेरे लिए खास था। हर कदम मायने रखता है।'

बता दें कि मुंबई इंडियंस टीम का अगला मुकाबला 13 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ है। मुंबई इंडियंस की टीम के लिए इस मैच से पहले एक अच्छी खबर यह है कि डी कॉक इस मुकाबले में मुंबई के लिए खेल सकते हैं। डी कॉक के टीम में शामिल होने से मुंबई इंडियंस टीम को काफी मदद मिलेगी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार