IPL 2021: इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स और साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी डेविड मिलर इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स के टीम की तरफ से खेलते हैं। दोनों ही खिलाड़ियों के बीच मैदान पर और मैदान के बाहर अच्छी बॉडिंग देखने को मिलती है। हाल ही में डेविड मिलर ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर फैंस के सवालों का जवाब दिया था।

Advertisement

डेविड मिलर के लाइव पर एक मजेदार कमेंट आया और यह कमेंट बेन स्टोक्स की तरफ से आया था। लाइव के दौरान स्टोक्स ने मिलर के दांतों का मजाक उड़ाया था। स्टोक्स ने लाइव पर कमेंट करते हुए लिखा, 'डेविड क्या तुमनें आज अपने दांतों को साफ किया था?' स्टोक्स के सवाल पर मिलर का चेहरा देखने लायक था।

Advertisement

मालूम हो कि दोनों ही खिलाड़ी आईपीएल 2021 में शिरकत करने के लिए भारत पहुंच चुके हैं। आईपीएल सीजन 14 का आगाज 9 अप्रैल से हो रहा है। मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच चैन्नई के मैदान पर इस सीजन का पहला मैच खेला जाना है। वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम का पहला मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ 12 अप्रैल को है।

संजू सैमसन पहली बार राजस्थान रॉयल्स टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। वहीं कुमार संगाकार को राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम का डायरेक्टर नियुक्त किया है। सैमसन और संगाकारा की जोड़ी आईपीएल 2021 को जीतकर इतिहास रचने के लिए काफी बेताब होगी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार