RCB Vs MI: आईपीएल 2021 के 39वां मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल मुंबई के बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे। हर्षल पटेल ने मैच के 17वें ओवर में शानदार गेंदबाजी की और हैट्रिक लेकर मैच का रुख ही बदल दिया। ओवर की पहली गेंद पर हर्षल पटेल का शिकार बनें हार्दिक पांड्या। 

Advertisement

लंबे समय बाद टीम में वापसी करने वाले हार्दिक पांड्या ने हर्षल पटेल की गेंद पर छक्का मारने की कोशिश की लेकिन वो गेंद को ठीक तरह से मिडिन नहीं कर पाए और आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने  कैच पकड़ लिया। हर्षल पटेल का दूसरा शिकार बने मुंबई इंडियंस की आखिरी उम्मीद कीरोन पोलार्ड। पटेल ने कीरोन पोलार्ड क्लिन बोल्ड कर दिया।

Advertisement

वहीं हर्षल पटेल का तीसरी शिकार बने राहुल चाहर। हर्षल पटेल की गेंद पर राहुल चाहर एलबीडब्लू आउट हुए। हर्षल पटेल ने जैसे ही हैट्रिक कंप्लीट की वैसै उनके कप्तान विराट कोहली का रिएक्शन देखने लायक था। विराट ने दौड़कर अपने गेंदबाज को गले लगा लिया था। बता दें कि ग्लेन मैक्सवेल (56) और कप्तान विराट कोहली (51) की जबरदस्त बल्लेबाजी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने शानदार खेल खेला।

आरसीबी ने  मुंबई इंडियंस को 166 रनों का लक्ष्य दिया है। 166 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम 5 ओवर में बिना किसी विकेट के नुकसान पर 51 रन बना चुकी थी। इसके बाद पूरी टीम 111 रनों पर ऑलआउट हो गई और 54 रनों से इस मुकाबले को हार गई। हर्षल पटेल जिन्होंने हैट्रिक लेते हुए चार विकेट अपने नाम किए।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार