भारत में जारी आईपीएल के 14वें सीजन पर कोरोना के कहर से हड़कंप मच चुका है। पहले बायोबबल में में रहने का दबाव और फिर 3 मई को जब कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट पॉजीटिव आया तो आरसीबी के खिलाफ उनके मुकाबले को स्थगित कर दिया गया।

Advertisement

अब आईपीएल को सही अंजाम तक पहुंचाने  लिए बीसीसीआई एक बड़ा फैसला लेने वाली है। खबरों की माने तो आईपीएल पर लगातार मंडरा रहे कोरोना के काले बादल को देखते हुए अब बीसीसीआई ने बचे हुए मैचों को मुंबई में करवाने के फैसला लिया है।

सबसे पहले केकेआर के खेमे में कुछ कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आए और बाद में चेन्नई सुपर किंग्स के कुछ सदस्यों को भी कोरोना होने की खबर आई।

Advertisement

इस लहजे से बीसीसीआई अब कोई जोखिम नहीं उठाना चाहती और इस सप्ताह के अंत-अंत तक टूर्नामेंट को पूरी तरीके से मुंबई में ले जाया जाएगा।

रिपोर्ट की माने तो बीसीसीआई ने अभी से कुछ होटल वालों से बात करना शुरू कर दिया है जहां वो खिलाड़ियों और पूरी टीम के लिए बायोबबल की सुविधा मुहैया करा सकें।

गौरतलब है कि मुंबई में तीन क्रिकेट स्टेडियम है जिसनें पहला नाम वानखेड़े, दूसरा ब्रेबोर्न और तीसरा डीवाई पाटिल स्टेडियम है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार