IPL 2021: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल 2021 में अपने काम से फैंस का दिल जीत रहे हैं। आरसीबी के खिलाफ जब रोहित पहले मैच में जब बल्लेबाजी के लिए उतरे थे तब उन्होंने राइनो को बचाने की बात कही थी और उनके जूते पर 'Save the Rhinos' लिखा था। 

Advertisement

वहीं दूसरे मैच में केकेआर के खिलाफ भी रोहित के जूतों में एक खास संदेश छिपा था। रोहित ने अपने जूते को कैनवास के रूप में उपयोग करना जारी रखा है। इस बार रोहित के जूतों पर PLASTIC FREE OCEAN लिखा था। मतलब उन्होंने इस बार खास संदेश में प्लास्टिक मुक्त महासागर की बात कही है।

Advertisement

रोहित ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'दूसरा कारण जो मेरे दिल के बेहद करीब है। यह दिल पर गहरा लगता है। यह शत-प्रतिशत हमारे नियंत्रण में है। जब मैं मैदान पर जाता हूं और मुझे जो अच्छा लगता है, मैं वही करता हूं। मैं चाहता हूं कि आप लोग इस नेक काम में मेरे साथ चलें। आइए हम अपने महासागरों को फिर से स्वस्थ करें।'

बता दें कि मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग के सबसे सफल कप्तान हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई की टीम ने 5 बार आईपीएल का खिताब जीता है। मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2021 को जीतकर लगातार 3 बार आईपीएल का खिताब जीतना चाहेगी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार