राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर आईपीएल 2021 के शुरुआती मैचों से बाहर हो गए हैं। दाहिनी कोहनी में चोट के कारण जोफ्रा आर्चर आईपीएल के शुरुआती मुकाबले और भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए हैं। जोफ्रा आर्चर के बाहर होने पर राजस्थान रॉयल्स की टीम बतौर रिप्लेसमेंट दूसरे गेंदबाज को साइन कर सकती है।

Advertisement

राजस्थान की टीम के पास वैसे तो काफी विकल्प मौजूद हैं जिन्हें वह टीम में शामिल कर सकती है लेकिन अगर वह किसी भारतीय गेंदबाज को टीम में शामिल करने का सोच रही है तो फिर उनके जहन में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज शांताकुमारन श्रीसंत का नाम जरूर आना चाहिए।

Advertisement

विजय हजारे ट्रॉफी में श्रीसंत ने अपनी धारधार गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया था। वह केरल की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। श्रीसंत ने शानदार औसत से गेंदबाजी करते हुए 6 मैचों में 13 विकेट चटकाए थे। इस दौरान उन्होंने काफी किफायती गेंदबाजी भी की थी।

बिहार के खिलाफ खेले गए मुकाबले में श्रीसंत ने 9 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट लिया था वहीं उत्तर प्रदेश के खिलाफ वह कहर बनकर टूटे थे श्रीसंत ने 9.4 ओवरों में 65 रन देकर 5 विकेट लिए थे। बता दें कि आईपीएल 2021 की नीलामी में आठ फ्रेंचाइजी में से किसी ने भी श्रीसंत को खरीदने में रूची नहीं दिखाई थी और शॉर्टलिस्ट खिलाड़ियों की लिस्ट में उन्हें शामिल नहीं किया गया था। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार