आईपीएल के पांचवें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने केकेआर को एक करीबी मुकाबले में 10 रनों से हरा दिया। 

Advertisement

इस मैच में केकेआर एक समय जीत के बेहद करीब थी और ऐसा लग  रहा था उनके लिए जीत मात्र औपचारिकता है लेकिन आखिरी 3 ओवरों में कुछ ऐसा हुआ जिससे पूरा खेल बदल गया। 

Advertisement

केकेआर की इस करीबी हार के बाद टीम के मालिक शाहरुख खान टीम के खिलाड़ियों से थोड़े नाराज दिखे और उन्होंने अपने ऑफिसियल ट्विटर हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि वो ऐसे प्रदर्शन से खुश नहीं है और वो फैंस से इसके लिए माफी मांगना चाहते हैं।

शाहरुख खान ने ट्वीट करते हुए लिखा," केकेआर के खिलाड़ियों द्वारा यह काफी निराशाजनक प्रदर्शन रहा। मैं सारे फैंस से माफी मांगना चाहता हूं।"

गौरतलब है कि एक समय केकेआर को जीत के लिए आखिरी 3 ओवर में 22 रनों की जरूरत थी और तब उनके पास 6 विकेट हाथ में थे और क्रीज पर टीम की ओर से दिनेश कार्तिक और आंद्रे रसल की जोड़ी मौजूद थी।

लेकिन तब क्रुणाल पंड्या, फिर जसप्रीत बुमराह और आखिरी के ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने कुछ ऐसा कारनामा किया जिससे  मुंबई के हिस्से में एक अविश्वसनीय जीत आई।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार