IPL 2021: अबुधाबी के शेख जायद स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेले गए मुकाबले में शार्दुल ठाकुर ने एकबार फिर अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया। शानदार फॉर्म में गेंदबाजी कर रहे शार्दुल ठाकुर ने अपनी रफ्तार के जाल में केकेआर के विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल को फंसाया।  

Advertisement

आंद्रे रसेल  जो लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं वह अबुधाबी के शेख जायद स्टेडियम में शार्दुल ठाकुर के सामने पूरी तरह से बेबस दिखे और क्लीन बोल्ड हो गए। 17वें ओवर की चौथी गेंद पर शार्दुल ठाकुर की गेंद पर छ्क्का मारने के चक्कर में आंद्रे रसेल अपनी टीम को बीच मंझदार में छोड़ कर चले गए। 

Advertisement

आंद्रे रसेल ने आउट होने से पहले 15 गेंदो पर 20 रन बनाए थे। आउट होने के बाद आंद्रे रसेल के चेहरे पर निराशा साफ देखी गई वहीं मैदान पर मौजूद स्क्रीन पर LORD शार्दुल लिख गया। बता दें कि केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 171 रन बनाए। खबर लिखे जाने तक सीएसके की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 133 रन बना लिए हैं। 

आईपीएल 2021 के पहले चरण में केकेआर का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा टीम ने 7 में से सिर्फ 2 मैच जीते हालांकि, यूएई चरण में उसने अपने दोनों मैच जीतकर प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है। वहीं सीएसके टीम 9 में से 7 मुकाबले जीतकर अंकतालिका में नंबर 2 पर बनी हुई है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार