IPL 2021: आईपीएल 2021 के दूसरे फेज से पहले श्रेयस अय्यर के फिट हो जाने से दिल्ली कैपिटल्स को बड़ी राहत मिली है। श्रेयस अय्यर फिट हैं ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि यूएई में एक बार फिर वह दिल्ली की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ और फ्रेंचाइजी ने कहा है कि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दूसरे हाफ में भी टीम की कप्तानी करना जारी रखेंगे।

Advertisement

ऋषभ पंत की कप्तानी में खेलने पर श्रेयस अय्यर ने सीधा जवाब नहीं दिया है। पीटीआई से बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि वह पंत की कप्तानी में खेलने के बारे में क्या सोच रहे हैं? इस सवाल के जवाब में अय्यर ने कहा, 'पिछले 2 वर्षों में हमने टीम को मजबूत बनाया है। यह उस प्रणाली और प्रक्रिया से आया है जिसे हमनें स्थापित किया था। मैं मैनेजमेंट का शुक्रिया करना चाहूंगा कि उन्होंने मेरी क्षमता पर भरोसा किया, जिससे मैं टीम के लिए योगदान दे सका।'

Advertisement

श्रेयस अय्यर ने आगे कहा, 'दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी ने मुझे एक बेहतर क्रिकेटर बनाया है। मैं अब चीजों, परिस्थितियों, खेल को अलग तरह से देखता हूं। इसने मेरे स्वभाव और एक कप्तान के रूप में मेरे कौशल में सुधार किया है। रिकी पोंटिंग उस दौरान बहुत सहायक रहे थे।' बता दें कि दिल्ली की टीम साल 2020 में फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन खिताब नहीं जीत पाई थी। 

श्रेयस अय्यर चोटिल होने की वजह से आईपीएल 2021 के पहले फेज में हिस्सा नहीं ले पाए थे। श्रेयस अय्यर के बाहर होने के बाद फ्रेंचाइजी ने ऋषभ पंत को दिल्ली की कप्तानी सौंपी थी। श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में दिल्ली की टीम ने शानदार खेल दिखाया और टीम प्वाइंट्स टेबल में अभी टॉप पर है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार