IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में एक बार फिर SRH की CEO काव्या मारन ने अपने रिएक्शन से सुर्खियां बटोरी हैं। काव्या मारन को मैच के दौरान अलग-अलग तरह के रिएक्शन देते हुए देखा गया था। वहीं जगदीश सुचित ने अंतिम ओवर में जब रबाडा की गेंद पर छ्क्का मारा था तब तो काव्या खुशी के मारे झूम उठी थीं।

Advertisement

आखिरी ओवर में जीत के लिए हैदारबाद टीम को 16 रनों की जरूरत थी और जगदीश सुचित ने रबाडा के ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का मारकर हैदराबाद को जीत के दहलीज पर ला दिया था। सुचिन ने जब रबाडा की गेंद पर छक्का लगाया तब काव्या मारन खुशी के मारे अपनी कुर्सी पर बैठे-बैठे ही लोट गई थीं।

Advertisement

काव्या का यह रिएक्शन इस वक्त काफी वायरल हो रहा है। वहीं फैंस में हैदराबाद की हार के बाद दुख भी है। हैदराबाद टीम ने इस मुकाबले को सुपरओवर में गंवाया था जिसके बाद काव्या के चेहरे पर दुख के बादल छा गए थे। काव्या को दुखी देखकर फैंस भी काफी ज्यााद दुखी हैं। 

मालूम हो कि दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाए थे। जवाब में हैदराबाद की टीम भी निर्धारित 20 ओवरों में 159 रन ही बना सकी थी। इस मैच का फैसला सुपर ओवर से हुआ था। हैदराबाद की टीम ने सुपर ओवर में 7 रन बनाए थे जिसे दिल्ली कैपिटल्स ने आसानी से प्राप्त कर लिया था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार