IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने श्रेयस अय्यर के आईपीएल 2021 से बाहर होने के बाद ऋषभ पंत को कप्तान बनाया है। 23 साल के ऋषभ पंत को तब दिल्ली कैपिटल्स का कार्यभार सौंपा गया है जब दिल्ली के पास स्टीव स्मिथ जैसे दिग्गज खिलाड़ी हैं। पंत के कैप्टन बनते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स स्मिथ को ट्रोल करने लगे।

Advertisement

रविचंद्रन अश्विन, अजिंक्य रहाणे, स्टीव स्मिथ और शिखर धवन जैसे खिलाड़ियों के उपर युवा पंत को कप्तान बनाने के फैसले का कुछ लोगों ने स्वागत किया तो वहीं कुछ लोगों ने ट्विटर पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ को लेकर एक से बढ़कर एक फनी मीम शेयर करना शुरू कर दिया। आइए नजर डालते हैं कुछ मीम पर:

Advertisement

डीसी के अध्यक्ष और सह-मालिक किरण कुमार ग्रांधी ने कहा कि श्रेयस की कप्तानी के तहत, हमारी टीम नई ऊंचाइयों पर पहुंची है। हम उन्हें बेहद मिस करने वाले हैं। अय्यर की अनुपस्थिति में, फ्रैंचाइज़ी ने सामूहिक रूप से इस साल टीम का नेतृत्व करने के लिए ऋषभ पंत को चुना है। यह पंत के लिए आगे बढ़ने का एक जबरदस्त अवसर है। मैं उनकी नई भूमिका के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।

बता दें आईपीएल 2021 का आगाज 9 अप्रैल से हो रहा है। आईपीएल सीजन 14 का पहला मैच मुंबई इंडियंस और विराट कोहली की टीम आरसीबी के बीच खेला जाना है। दिल्ली कैपिटल्सी की टीम को अपना पहला मुकाबला 10 अप्रैल को धोनी की सीएसके के खिलाफ मुंबई में खेलना है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार