मुंबई इंडियंस की टीम को आईपीएल के 17वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के हाथों 9 विकेट की हार मिली। इस मैच में मुंबई की टीम टॉस हारकर पहले बल्लबेाजी करने उतरी मुंबई की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 131 रन बनाए।

Advertisement

इस दौरान मुंबई के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन जब अच्छे फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव से पहले बल्लेबाजी करने गए तो कई क्रिकेट फैंस इस बात से चौंक गए।

Advertisement

किशन इस मैच में ही संघर्ष करते हुए नजर आए और उन्होंने 17 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 6 रन ही बनाए। दूसरी तरफ सूर्यकुमार यादव ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ 79 रनों की बड़ी साझेदारी की।

इसी बीच मैच खत्म होने के बाद एक खास बातचीच के दौरान सूर्यकुमार यादव ने इस बात से पर्दा हटाया कि इस मैच में ईशान किशन को उनसे पहले क्यों भेजा गया।

उन्ंहोंने कहा,"ईशान किशन को उपर भेजना पूरी तरह से मैनेजमेंट का फैसला था और हम सबने यह सोचा था कि अगर एक बाएं हाथ का बल्लेबाज आउट होता है तो उसकी जगह कोई बाएं हाथ का ही बल्लेबाजी आएगा। मैं और वो पिछले कुछ सालों से एक जैसा ही काम कर रहे हैं इसलिए मैं इस बात से खुश था। हम दोनों ने यह फैसला किया था कि हम इसी प्रकार खेलेंगे और जैसा सब चाहते है उसी हिसाब से आगे बढ़ेंगे।"

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार