IPL 2021 Suspended: आईपीएल 2021 (IPL 2021) को कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण स्थगित कर दिया गया है।  बायो-बबल में रहने के बावजूद कई खिलाड़ी और सपोर्ट स्‍टाफ कोरोना की चपेट में आ गए थे जिसके चलते यह फैसला लिया गया है। इस बीच आईपीएल 2021 से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच दिल्ली के मैदान पर खेले जाने वाले मुकाबले में दो लोगों ने फर्जी एक्रीडेशन के जरिए घुसने की कोशिश की थी। पुलिस ने इन दोनों लोगों को गिरफ्तार कर किया है और 5 दिनों की रिमांड पर भेज दिया है।

Advertisement

एएनआई ने इस खबर के बारे में जानकारी देते हुए ट्वीट कर लिखा, 'राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल मैच के दौरान दो मई को फर्जी मान्यता कार्ड प्राप्त करने और अवैध रूप से अरुण जेटली स्टेडियम में प्रवेश करने के लिए दो सटोरियों को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। प्रासंगिक धाराओं के तहत उनपर एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है।

बता दें कि केकेआर टीम के खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया था। इसके बाद यह मामला यहीं नहीं रुका और सीएसके के खेमे से भी कोरोना की खबरें सामने आने लगीं। हैदराबाद के विकेटकीपर बल्‍लेबाज ऋद्धिमान साहा के अलावा दिल्ली कैपिटल्स के अमित मिश्रा की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार