मुंबई इंडियंस ने शनिवार (17 अप्रैल) को चेन्नई में खेले गए आईपीएल 2021 के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 13 रनों से हरा दिया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए। इसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अच्छी शुरूआत के बाद भी 19.4 ओवरों में 137 रनों पर ऑलआउट हो गई।

Advertisement

इस शानदार जीत के सथ मुंबई की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पछाड़कर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। तीन मैच में मौजूदा चैंपियन की यह लगातार दूसरी जीत है। इस मुकाबले से पहले मुंबई तीसरे पायेदान पर थी। 

Advertisement

वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की यह लगातार तीसरी हार और इस कारण वह पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे आठवें नंबर पर हैं। हैदराबाद के अलावा हर टीम ने इस सीजन 1-1 जीत हासिल कर ली है। 

ऑरेंज कैप ( IPL 2021 Orange Cap)

सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए मिलने वाली ऑरेंज कैप फिलहाल कोलकाता नाइट राइडर्स के नीतीश राणा के पास है। राणा ने 2 मैच में दो अर्धशतकों की बदौलत 137 रन बनाए हैं।

पर्पल कैप (IPL 2021 Purple Cap)

Advertisement

सबसे ज्यादा विकेट लेने के लिए मिलने वाली पर्पल कैप फिलहाल बैंगलोर के हर्षल पटेल के पास है। हर्षल ने पहले दो मैचों में 7 विकेट अपने खाते में डाले हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ ओपनिंग मैच में हर्षल ने 5 विकेट लिए थे।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार