हाल ही में आईपीएल के 13वें सीजन का समापन हुआ है जिसमें रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराकर पांचवी बार ट्रॉफी पर कब्ज़ा किया।  

Advertisement

अब आईपीएल के खत्म होने के बाद भारत के पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली ने यह इक्षा जताई है कि अगर उन्हें मौका मिलता है तो वह किसी आईपीएल टीम के बल्लेबाजी विशेषज्ञ के रूप में काम करना चाहते है। 

Advertisement

बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने हाल ही में एक खुलासा करते हुए कहा है कि उन्हें 2008 के आईपीएल में खेलने का मौका मिल रहा था लेकिन पैर में चोट के कारण उन्हें इस टूर्नामेंट से दूरी बना ली।

कांबली ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत करते हुए कहा, "मैं किसी भी टीम के साथ बल्लेबाजी सलाहकर के रूप में काम करने को तैयार हूँ। पिंडली में ऑपरेशन में कारण मैं सही से दौड़ नहीं पा रहा था ऐसे में मुझे 2008 का आईपीएल छोड़ना पड़ा। यहां तक कि मैंने मुंबई की रणजी टीम से भी दूरी बना ली और सन्यास ले लिया। मेरे बाएं पैर में अभी भी रॉड लगा हुआ है। मेरा सपना है कि मैं किसी एक आईपीएल टीम के साथ बतौर बल्लेबाजी सलाहकार काम करूं। "

कांबली ने साल 2009 में इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास ले लिया। भारत के लिए उन्होंने 17 टेस्ट मैच खेले जिसमें उन्होंने 4 शतक की मदद से 1,084 रन बनाएं है। इसके अलावा उन्होंने 104 वनडे मैचों में 2,447 रन बनाने का कारनामा किया है। 

Advertisement

  

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार