IPL 2021: आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच चैन्नई के मैदान पर जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। इस मुकाबले में विराट कोहली की टीम ने रोहित शर्मा की टीम को 2 विकेट से हराकर मैच को अपने नाम किया। हालांकि, आरसीबी के लिए यह मुकाबला इतना आसान नहीं रहा था और इस बात की शिकन टीम के कप्तान विराट कोहली के चेहरे पर देखने को मिली थी।

Advertisement

आखिरी ओवर में एबी डी विलियर्स के रनआउट होने के बाद एक पल के लिए मैच फंस गया था। आरसीबी को अंतिम दो गेंदों पर जीत के लिए 2 रन चाहिए थे और नए बल्लेबाज मोहम्मद सिराज क्रीज पर आए थे। इस दौरान टीम के कप्तान विराट कोहली को डग आउट से ईशारा करते हुए देखा गया था।

Advertisement

विराट कोहली डग आउट में बैठकर बल्लेबाज से ईशारों ईशारों में दौड़ लगाने के लिए कह रहे थे। विराट के ईशारों को देखकर साफ पता चल रहा था कि वह चाहते थे कि कुछ भी हो लेकिन बल्लेबाज सिंगल जरूर दौड़ ले। विराट कोहली की बातों को बल्लेबाजी कर रहे सिराज और हर्षल पटेल ने बड़े ही ध्यान से सुना और गेंद खेलते ही रन दौड़ लिया।

विराट कोहली के इस अंदाज को फैंस काफी पंसद कर रहे हैं। विराट कोहली मैच में काफी इन्वॉल्व रहते हैं इसकी झलक भी हमें पहले मैच में देखने को मिली है। वहीं इस मैच में 5 विकेट लेने वाले आरसीबी के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल को मैन ऑफ द मैच चुना गया था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार