बीसीसीआई के नए नियम के अनुसार आईपीएल 2022 से पहले हर टीमें 4 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स मैनेजमेंट के लिए ये चीजें बहुत मुश्किल होने वाली है क्योंकि उनकी टीम में कई वर्ल्ड -क्लास खिलाड़ी है।

Advertisement

एक नजर डालते है उन 4 खिलाड़ियों पर जिन्हें चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2022 से पहले रिटेन कर सकती है।

Advertisement

महेंद्र सिंह धोनी

इस लिस्ट में पहला नाम टीम के कप्तान एमएस धोनी का है। धोनी इस टीम के साथ शुरू से जुड़े हुए है और उनकी वजह से टीम की इतनी फैन फॉलोविंग है। धोनी पहले ही अपने इंटरनेशनल करियर से संन्यास ले चुके है और वह अपने आईपीएल करियर के आखिरी पड़ाव पर है। इसके बावजूद यह कहना गलत नहीं होगा कि चेन्नई सुपर किंग्स की धोनी को नहीं छोड़ने वाली और वो आईपीएल 2022 से पहले कैप्टन कूल को रिटेन करेंगे।

सुरेश रैना

Advertisement

आईपीएल के सबसे कामयाब बल्लेबाजों से एक और मिस्टर आईपीएल का खिताब रखने वाले सुरेश रैना सीएसके की टीम के सबसे बड़ी कड़ी है। रैना ने कितनी बार अपने दम पर टीम के लिए मैच को जिताया है और उनके आंकड़े इस बात के गवाही देते है। रैना ने आईपीएल इतिहास में कुल 200 मैच खेले है जिसमें उनके नाम 5491 रन दर्ज है। इस दौरान रैना का उच्चतम स्कोर नाबाद 100 रनों का रहा है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि रैना को चेन्नई की टीम किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ना चाहेगी।

रविंद्र जडेजा

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलने वाले भारत के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा वर्तमान में आईपीएल में सबसे बड़े ऑलराउंडर है। चाहे गेंदबाजी हो, बल्लेबाजी या फील्डिंग जडेजा हर चीज में माहिर है। जडेजा को छोड़ना चेन्नई की टीम के लिए घाटे का सौदा हो सकता है। 191 आईपीएल मैचों उनके नाम 2290 रन दर्ज है। इसके अलावा उन्होंने इस दौरान 120 विकेट भी चटकाए है।

सैम कुरेन

Advertisement

इंग्लैंड के युवा ऑलराउंडर सैम कुरेन ने पंजाब किंग्स से अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की और उसके बाद वो पिछले सीजन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के साथ जुड़े। कुरेन ने खेल के सभी डिपार्टमेंट में बेहतरीन खेल दिखाते हुए चेन्नई को कई बार संकट से बाहर निकाला है। कुछ मैचों में उन्होंने टीम के लिए ओपनिंग भी की है। इसके अलावा वो शुरुआती ओवर में गेंदबाजी करने के साथ-साथ डेथ ओवर में भी कमाल कर सकते हैं। इसके अलावा कुरेन अभी युवा है इसलिए वो लंबे समय तक के लिए चेन्नई की ओर से खेलते हुए नजर आ सकते है। इन सभी चीजों को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा की चेन्नई की टीम कुरेन पर दांव लगाने के बारे में जरूर सोचेगी और उन्हें रिटेन कर सकती है। 

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार