KKR vs PBKS: कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2022 के 8वें मैच में केकेआर के मालिक शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) बहन सुहाना और चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे (Ananya Panday) के साथ मैच का लुफ्त उठाते हुए नजर आए। आर्यन खान को स्टैंड में बैठे जमकर टीम को चीयर करते हुए देखा गया वहीं सुहाना खान (Suhana Khan) भी कोलकाता के लिए दिल खोलकर चीयर करते हुए नजर आईं।

Advertisement

आर्यन खान के साथ अनन्या पांडे को देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने इन्हें ट्रोल करते हुए लिखा, 'ड्रग गैंग आज मैदान पर मौजूद है।' दूसरे यूजर ने लिखा,'दो ड्रग माफिया आईपीएल का आनंद उठाते हुए। इनके हाव भाव अभी भी ऐसे लग रहे है जैसे ड्रग लिया हो।'

Advertisement

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इतने सारे ड्रग्स किधर से सप्लाई कर रहा है भाई आर्यन खान ?' वहीं कुछ अन्य यूजर्स भी आर्यन खान और अनन्या पांडे को ट्रोल कर रहे हैं। बता दें कि कुछ वक्त पहले शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स केस में फंसे थे जिसमें अनन्या पांडे का नाम भी सामने आया था।

आर्यन खान और अनन्या पांडे के व्हाट्सएप चैट्स भी लीक हुए थे जिसके बाद NCB ने दोनों से पूछताछ की थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आर्यन और अनन्या की जो चैट लीक हुई थी उसमें वो ड्रग्स खरीदने पर चर्चा कर रहे थे। उस वक्त वायरल हुए आर्यन और अनन्या के चैट के कुछ अंश इस प्रकार थे- आर्यन:वीड, अनन्या: इट्स इन डिमांड, आर्यन: मैं इसे तुमसे चुपके से ले लूंगा, अनन्या: ठीक है, आर्यन: आप वीड ले आए? अनन्या: मुझे मिल रही है।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार