दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अक्षर पटेल (Axar Patel) और ललित यादव (Lalit Yadav) की दमदार बल्लेबाजी के दमपर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज की थी। दिल्ली की टीम को मुंबई के खिलाफ 40 गेंद पर 74 रनों की दराकर थी और तब अक्षर पटेल और ललित यादव ने मिलकर टीम को जीत दिलाई थी। ललित यादव ने नाबाद  48 रन बनाए वहीं अक्षर पटेल ने 17 गेंद पर 38 रनों की पारी खेली थी।

Advertisement

मैच के बाद दोनों खिलाड़ियों ने आपस में बातचीत की और ललित यादव ने अक्षर पटेल से कहा, 'कल आपने मुझसे मैच से पहले मेरे रोल के बारे में बताया था। हमारा प्लान गेम को आखिर तक लेकर जाना था। हमने कहा था कि अगर हम साथ खेलते रहे तो फिर इस मुकाबले को जीत सकते हैं।' 

अक्षर पटेल ने आगे कहा, 'इसलिए जब मैं बल्लेबाजी के लिए आया तो आपने कहा -हाथ नहीं छोड़ना, साथ नहीं छोड़ना।' बता दें कि हाथ नहीं छोड़ना, साथ नहीं छोड़ना। फेमस फिल्म धूम 3 का डॉयलॉग है जो आमिर खान ने फिल्म के दौरान बोला था।

बता दें कि मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 ओवरों में 177/5 का स्कोर बनयाा था। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस लक्ष्य को 6 विकेट खोकर 18.2 ओवर में ही हासिल कर लिया था। इस जीत के दिल्ली कैपिटल्स की टीम का आत्मविश्वास काफी ज्यादा बढ़ा होगा क्योंकि मुंबई के खिलाफ वो केवल 2 ओवरसीज खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरी थी।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार