IPL 2022: एमएस धोनी (MS Dhoni) के शानदार अर्धशतक के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2022 के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को जीत के लिए 132 रनों के लक्ष्य दिया है।  टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की शुरुआत खराब रही और पहले ही ओवर में ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में पहला झटका लगा। उमेश यादव ने गायकवाड़ को खाता भी नहीं खोलने दिया। 

Advertisement

नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आए रॉबिन उथप्पा ने थोड़ी रनों की रफ्तार बढ़ाई, लेकिन पांचवें ओवर में उमेश ने दूसरे ओपनर डेवोन कॉनवे (3) को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। इसके बाद चेन्नई की पारी धीमी हो गई और 61 रन के कुल स्कोर तर पांच खिलाड़ी आउट हो गए।  इसके बाद कप्तान रविंद्र जडेजा और एमएस धोनी ने मिलकर छठे विकेट के लिए नाबाद 70 रनों की साझेदारी की। 

धीमी शुरूआत की बाद वापसी करते हुए धोनी ने 38 गेंदों में सात चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 50 रन की पारी खेली। धोनी ने अपनी पारी की आखिरी 13 गेंदों में 35 रन बनाए। वहीं रॉबिन उथप्पा ने 28 रन वहीं रविंद्र जडेजा ने नाबाद 26 रनों की पारी खेली। 

कोलकाता के लिए उमेश यादव ने दो विकेट, आंद्रे रसेल औऱ वरूण चक्रवर्ती ने एक-एक विकेट चटकाया। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार