IPL 2022: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ अपने दूसरे मैच के लिए तैयार है। दोनों ही टीमों को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। चेन्नई को कोलताकाता और लखनऊ को गुजरात के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। दोनों टीम इस मुकाबले में जीत का खाता खोलने के इरादे से उतरेंगी। 

Advertisement

इस मुकाबले में चेन्नई की टीम में ऑलराउंडर मोइन अली की वापसी होगी। जो वीजा की समस्या के कारण पहले मुकाबले में चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। नए कप्तान रविंद्र जडेजा की अगुआई में पहले मुकाबले में मौजूदा चैंपियन चेन्नई का बल्लेबाजी क्रम लड़खड़ा गया था। हालांकि कप्तान एमएस धोनी की फॉर्म टीम के लिए अच्छी खबर है। उन्होंने कोलकाता के लिए नाबाद अर्धशतक जड़ा था। मोइन अली के आने के बाद मिचेल सैंटनर की प्लेइंग इलेवन से छुट्टी हो सकती है। इसके अलावा टीम में किसी और बदलाव की संभावना कम है। 

Advertisement

लखनऊ की टीम में सबकी निगाहें दीपक हुड्डा (55) और आयुष बदोनी (54) पर होगी। दोनों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ को खराब शुरूआत से उभारा था। इसके अलावा टॉप ऑर्डर से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। गुजरात के खिलाफ कप्तान केएल राहुल, क्विंटन डी कॉक और एविन लुईस फ्लॉप रहे थे। पहले मुकाबले में हार के बावजूद भी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव होना मुश्किल है। 

टीमें (संभावित प्लेइंग इलेवन)

लखनऊ सुपर जायंट्स: केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एविन लुईस, मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, आयुष बडोनी, क्रुणाल पांड्या, दुष्मंथा चमीरा, मोहसिन खान, रवि बिश्नोई, अवेश खान

चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़, मोइन अली, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, रवींद्र जडेजा (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), शिवम दूबे, ड्वेन ब्रावो, मिचेल सेंटनर/ डेवोन कॉनवे, तुषार देशपांडे, एडम मिल्ने

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार