क्रिस लिन ने सामने लाया मुंबई इंडियंस के अंदर का सच, 2 साल में उन्हें खिलाया था केवल 1 मैच

Updated: Tue, Apr 26 2022 15:47 IST
Cricket Image for Ipl 2022 Chris Lynn On Rohit Sharma Team Mumbai Indians (chris lynn)

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2022 किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। 5 बार की विजेता टीम लगातार 8 मुकाबले हारकर आईपीएल 2022 से बाहर हो चुकी है। टीम की इस हालत पर पूर्व मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी क्रिस लिन ने रिएक्ट किया है। क्रिस लिन ने मुंबई के हार की वजह टीम में बने गुट को बताया है।

एक जाने माने वेब पोर्टल के साथ बातचीत के दौरान क्रिस लिन ने कहा, 'जीत एक आदत है वैसे ही हार भी एक आदत ही है। मुंबई इंडियंस को बल्ले से गेंद से और मानसिक रूप से समस्या है। ऐसा लग रहा है कि उनके सेट-अप में हर जगह गुट हैं। यह बहुत अच्छा संकेत नहीं है। मुझे लगता है कि अभी उनके चेंज रूम में रहना रहने के लिए अच्छी जगह नहीं होगी।'

क्रिस लिन ने आगे कहा, 'जब उन्होंने दो साल पहले टूर्नामेंट जीता था तब हर वक्त बातचीत होती थी कि हम कैसे बेहतर कर सकते हैं। वो जीतना चाहते थे। छोटी-छोटी बातचीत बिना कोचिंग स्टाफ के भी हो रही होती थी। अब हम वो नहीं देख रहे हैं। हम जो देख रहे हैं वो बिल्कुल विपरीत है। ऐसा लगता है कि 11 की टीम नहीं वो 11 व्यक्ति हैं।'

यह भी पढ़ें: ‘कुछ तो बात थी उसमें कागज़ पेन लेकर मैच जीता देता है'

हालांकि, क्रिस लिन ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही मुंबई की टीम वापसी करेगी और अपने आंतिरिक मुद्दों को सुलझा लेगी। क्रिस लिन ने कहा, 'जब मुंबई अच्छा क्रिकेट खेल रही होती है तो यह आईपीएल के लिए भी अच्छा होता है।' बता दें कि क्रिस लिन 2020 और 2021 में मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा थे। 2 सीजन रहते हुए मुंबई की टीम ने उन्हें सिर्फ 1 मैच में प्लेइंग इलेवन में शामिल किया था।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें