MI vs LSG, IPL 2022: मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले जा रहे मैच में मैदान पर एक अनहोनी होने से टली। फील्डिंग के दौरान गेंद पकड़ने के चक्कर में युवा खिलाड़ी आयुष बदोनी क्रुणाल पांड्या से टकरा जाते हैं। जिसके बाद क्रुणाल पांड्या थोड़ा दर्द में नजर आते हैं। मार्कस स्टोइनिस द्वारा फेंके जा रहे 7वें ओवर की अंतिम गेंद पर ये वाक्या घटता है।

Advertisement

सूर्यकुमार यादव लेग साइट की दिशा में शॉट खेलते हैं। गेंद तेजी से बाउंड्री की दिशा में जा रही होती है और गेंद को रोकने के चक्कर में सीमा रेखा पर फील्डिंग कर रहे आयुष बदोनी और क्रुणाल पांड्या दौड़ लगा देते हैं। गेंद को जल्द से जल्द कलेक्ट करने के चक्कर में आयुष बदोनी क्रुणाल पांड्या से टकरा जाते हैं।

इस टक्कर के बाद क्रुणाल पांड्या को थोड़ा दर्द में देखा जाता है। वहीं हमेशा से अपने गुस्सैल रवैये के लिए जाने-जाने वाल क्रुणाल के पास जब युवा आयुष बदोनी आते हैं तो वो उठकर उनको ताली देते हैं। सीनियर खिलाड़ी से ताली पाकर आयुष बदोनी का रिएक्शन भी देखने लायक रहता है।

बता दें कि मुंबई इंडियंस ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले खेलते हुए केएल राहुल के शानदार शतक के दमपर निर्धारित 20 ओवर में 199 रन बनाए। मुंबई इंडियंस के लिए जयदेव उनादकट ने 4 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट झटके।

केएल राहुल 60 गेंदों पर 103 रन बनाकर नाबाद रहे। इस पारी के दौरान उन्होंने 9 चौके और 5 छक्के लगाए। मालूम हो कि 5 में से 5 मुकाबले हारने के बाद मुंबई इंडियंस की टीम इस मैच में 4 विदेशी खिलाड़ियों के साथ उतरी है। मुंबई की टीम अगर ये मुकाबला हारती है तो फिर उसका आईपीएल 2022 का सफर लगभग खत्म हो जाएगा।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार