आईपीएल 2022 का 55वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें कि डीसी की टीम टॉप 4 में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही है, वहीं सीएसके की टीम टूर्नामेंट में बने रहने की कोशिश कर रही है। 

Advertisement

CSK vs DC: मैच से जुड़ी जानकारी

Advertisement

दिन - रविवार, 08 मई 2022
समय -  भारतीय समय अनुसार शाम 7:30 बजे
जगह - डीवाई पाटिल स्टेडियम, मुंबई

CSK vs DC Match Preview

चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज़ ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे ने टीम को पिछले दो मुकाबलों में अच्छी शुरुआत दी है। वहीं मिडिल ऑर्डर में अंबाती रायुडू सीएसके के लिए गेम चेंजर साबित हो सकते हैं। इस मैच में सभी की निगाहें कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर रहेंगी और फैंस चाहेंगे कि वह मैदान पर जल्दी आकर कुछ बड़े शॉट्स लगाए।

मुकेश चौधरी ने टीम के लिए नई गेंद और डेथ ओवर्स में गेंदबाज़ी करने की जिम्मेदारी उठाई है। वहीं साउथ अफ्रीकी गेंदबाज़ ड्वेन प्रिटोरियस ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में वह टीम के लिए गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स के लिए डेविड वॉर्नर ने विस्फोटक अंदाज में शानदार बल्लेबाज़ी की है। अगर सीएसके के खिलाफ पृथ्वी शॉ उपलब्ध होंगे तो ये सलामी जोड़ी सीएसके पर काफी भारी पड़ सकती है। वहीं डीसी के स्टार बल्लेबाज़  ऋषभ पंत, मिचेल मार्श और रोवमैन पॉवेल भी अब मिडिल ओवर्स में काफी खतरनाक नज़र आ रहे हैं।

खलील अहमद ने काफी अच्छी गेंदबाज़ी की है। एनरिक नॉर्खिया भी फॉर्म में लौटते नज़र आ रहे हैं। डीसी के लिए कुलदीप यादव सबसे सफल गेंदबाज़ साबित हुए हैं। ऐसे में वह सीएसके के खिलाफ अहम भूमिका निभा सकते हैं।

CSK vs DC Cricket कौन होगा, किस पर भारी?

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की तुलना की जाए तो डीसी की टीम काफी बेहतर और बैलेंस नज़र आ रही है। इस मैच में पंत की अगुवाई वाली दिल्ली कैपटिल्स की टीम फेवरेट रहेगी।

CSK vs DC Head-to-Head:

कुल - 26
चेन्नई सुपर किंग्स -- 16
दिल्ली कैपिटल्स - 10

Advertisement

CSK vs DC टीम न्यूज

दिल्ली कैपिटल्स - पृथ्वी शॉ, अक्षर पटेल, मुस्तफिजुर रहमान, और चेतन सकारिया ने पिछला मुकाबला मिस किया था। अक्षर पटेल चोटिल है, लेकिन अब तक इन खिलाड़ियों पर कोई अपडेट नहीं मिला है।  

चेन्नई सुपर किंग्स - सीएसके के स्टार ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो पिछले दो मुकाबलों में नहीं खेल सके हैं। वह अपनी चोट के कारण प्लेइंग इलेवन में शामिल होने के लिए उपलब्ध नहीं थे। लेकिन उनकी फिटनेस पर टीम की तरफ से कोई अपडेट नहीं मिला है। 

Advertisement

CSK vs DC संभावित प्लेइंग XI

चेन्नई सुपर किंग्स - ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, मोइन अली, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, ड्वेन प्रिटोरियस, सिमरजीत सिंह, मुकेश चौधरी, महेश थीक्षाना

दिल्ली कैपिटल्स - डेविड वार्नर, मनदीप सिंह/पृथ्वी शॉ, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ललित यादव, रोवमैन पॉवेल, रिपल पटेल/अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, खलील अहमद, एनरिक नॉर्खिया

Advertisement

CSK vs DC Fantasy XI:

विकेटकीपर- ऋषभ पंत
बल्लेबाज - डेविड वार्नर, रोवमैन पॉवेल, डेवोन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़
ऑलराउंडर- मिचेल मार्श, मोइन अली, ड्वेन प्रिटोरियस
गेंदबाज - खलील अहमद, कुलदीप यादव, मुकेश चौधरी

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार