आईपीएल 2022 के 17वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने जीत के लिए 155 रनों का लक्ष्य़ रखा है। धीमी पिच पर सीएसके के बल्लेबाज़ संघर्ष करते हुए दिखे। हालांकि, आखिरी ओवरों में जडेजा के बल्ले से निकले चौके-छक्कों ने सीएसके को 150 के पार पहुंचाने का काम किया।

Advertisement

इस दौरान जडेजा ने हैदराबाद के तेज़ गेंदबाज़ टी नटराजन के स्पेल की आखिरी गेंद पर ऐसा छक्का लगाया जिसने फैंस को मंत्रमुग्ध कर दिया। नटराजन ने 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर यॉर्कर डालने की कोशिश की लेकिन गेंद अपने ठिकाने से थोड़ा पहले गिर गई औऱ फिर जडेजा ने इसे ठिकाने लगाने में बिल्कुल भी गलती नहीं की।

Advertisement

जडेजा ने इस गेंद पर बिल्कुल सीधे बल्ले से एक तीर जैसा सीधा छक्का लगाकर सीएसके की धीमी पारी को मूमेंटम देने का काम किया। हालांकि, आखिरी ओवर में जडेजा आउट हो गए लेकिन भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर आउट होने से पहले वो अपना काम कर चुके थे। जडेजा ने आउट होने से पहले 15 गेंदों में 23 रन बनाए और इस दौरान उनके बल्ले से 2 चौके और 1 छक्का भी देखने को मिला।

वहीं, अगर इस मैच में सीएसके की बल्लेबाज़ी की बात करें तो जडेजा के अलावा मोईन अली ने 48 और अंबाती रायडू ने 27 रनों की पारियां खेली। इस सीज़न में शानदार फॉर्म में दिखने वाले महेंद्र सिंह धोनी इस मैच में फ्लॉप रहे और सिर्फ 3 रन बनाकर मार्को जेनसन की गेंद पर पवेलियन लौट गए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार