आईपीएल 2022 के 27वें मुकाबले में ग्लेन मैक्सवेल ने कुलदीप यादव की ऐसी कुटाई की जिसने एक बार फिर से कुलदीप के पुराने ज़ख्मों को कुरेद दिया। मैक्सवेल ने कुलदीप के पहले ही ओवर में चौकों-छक्कों की बारिश करते हुए 23 रन लूट लिए। इस ओवर के बाद ऋषभ पंत ने कुलदीप यादव को बॉलिंग से भी हटा दिया। हालांकि, वो बात अलग थी कि बाद में मैक्सवेल को कुलदीप ने ही आउट किया।

Advertisement

मैक्सवेल ने आउट होने से पहले 34 गेंदों में 55 रन बनाए। वहीं, कुलदीप के महंगे ओवर की बात करें तो इन चौके छक्कों की बारिश पारी के 9वें ओवर और कुलदीप के पहले ओवर में देखने को मिली। इस ओवर में मैक्सवेल ने कुलदीप को 2 चौके और 2 छक्कों समेत कुल 23 रन लूटे। इस मैच में मैक्सवेल दिल्ली के लिए सिरदर्द बन रहे थे लेकिन इस सिरदर्द का इलाज भी कुलदीप लेकर आए जब उन्होंने 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर ललित यादव के हाथों मैक्सवेल को कैच आउट करवाया।

Advertisement

मैक्सवेल पिछले आईपीएल सीज़़न से ही धमाकेदार फॉर्म में हैं और इस साल भी वो आरसीबी के लिए अहम किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, अगर इस मैच की बात की जाए दिल्ली को मैच जीतने के लिए आरसीबी ने 190 रनों का लक्ष्य दिया है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या दिल्ली के धुरंधर ये लक्ष्य हासिल कर पाते हैं या नहीं।

मैक्सवेल के अलावा दिनेश कार्तिक ने भी दिल्ली के गेंदबाज़ों की जमकर कुटाई की और अंत तक नाबाद रहते हुए 34 गेंदों में 66 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के भी देखने को मिले। कार्तिक जिस हिसाब से इस सीज़न में खेल रहे हैं उसे देखकर उन्हें आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए फिनिशर के किरदार के लिए चुना जा सकता है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार