Rishabh Pant, IPL 2022: ऋषभ पंत को विकेटकीपिंग के दौरान अक्सर मजेदार गतिविधी करते हुए देखा जाता है। इस बीच पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान भी मैदान पर कुछ वैसा ही नजारा देखने को मिला जब स्टैंडिंग अंपायर की ओर देखकर पंत ने जोरदार एलबीडब्ल्यू की अपील की। हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान का ऑन-फील्ड अंपायर पर कोई असर नहीं पड़ा।

Advertisement

यह घटना पंजाब के रन चेज के पांचवें ओवर की शुरुआत में हुई। उस वक्त 9 गेंदों पर 9 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे शिखर धवन ने ललित यादव के खिलाफ लेग-साइड की दिशा में शॉट खेलने का मन बनाया लेकिन, डिलीवरी की स्किडी प्रकृति के कारण वो ऐसा कर ना सके।

Advertisement

धवन के पैड पर गेंद लगी ललित यादव ने एलबीडब्ल्यू की जोरदार अपील की जिसके बाद ऋषभ पंत को स्टैंडिंग अंपायर की ओर एक अत्यधिक चिल्लाहट भरी अपील करते हुए देखा गया। पंत ने अपनी अपील से फैसला खुद के पक्ष में लेने के लिए अंपायर पर दबाव बनाने का भरसक प्रयास किया लेकिन, अंपायर पर इसका तनिक भी असर नहीं हुआ।

इसके बाद ऋषभ पंत ने रिव्यू लेने का फैसला किया। हालांकि, रिव्यू बल्लेबाज के पक्ष में गया और उसे नॉटआउट ही दिया गया। बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पंजाब किंग्स को 17 रनों से शिकस्त दी थी। 

इस जीत के साथ ही पॉइंट्स टेबल में दिल्ली की टीम चौथे नंबर पर आ गई है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम अगर अपने अगले मैच में मुंबई इंडियंस को हराती है तो फिर उसका प्लेऑफ में पहुंचना तय है। वहीं इस हार के बाद पंजाब किंग्स के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद धुंधली हो गई है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार