इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 15वां सीजन अपने चरम पर है। प्लेऑफ की दौड़ अभी भी जारी है। गुजरात टाइटंस राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है जबकि दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी की टीम अभी भी प्लेऑफ की रेस में जिंदा है।

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर चौथे स्थान के लिए संघर्ष कर रही हैं। आरसीबी ने अपना लास्ट लीग मैच खेल लिया है वहीं अपने आखिरी लीग मैच में दिल्ली का मुंबई से सामना होगा। इस मैच का नतीजा अंतिम प्लेऑफ स्थान तय करेगा। डीसी के खिलाड़ी इस अहम मुकाबले से पहले नेट्स में कड़ी मेहनत कर रहे हैं जो पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है।

Advertisement

इस बीच डीसी कैंप में खिलाड़ियों के नेट सेशन का आनंद उठाते हुए देखा गया। यश ढुल जिन्हें आईपीएल 2022 में एक भी मैच नहीं खेला उन्हें गुरुवार की शाम को नेट्स में कई तरह के शॉट्स की प्रेक्टिस करते हुए देखा गया।

यश ढुल को नेट सेशन के दौरान अपने साथी खिलाड़ी के साथ दोस्ताना मजाक करते हुए देखा गया। यश ढुल ने अपनी टीम के साथी की स्पिनिंग डिलीवरी पर शानदार रिवर्स हिट खेली जो फुलर गेंद थी। सफलतापूर्वक शॉट खेलने के बाद, उन्होंने गेंदबाज का मज़ाक उड़ाते हुए पूछा कि क्या वो वास्तव में यॉर्कर डालने की कोशिश कर रहे हैं। यश ढुल ने मजाकिया अंदाज में पूछा, 'ये मत बोलियो की यॉर्कर डाल रहा था।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार